{"_id":"5ce2a8f9bdec22078f24d08a","slug":"sex-racket-case-open-in-meerut-and-arrested-three-accused-including-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हैवान' की करतूत के बाद फिर चौंकाने वाला मामला, ग्राहकों को बुलाने का था ये तरीका, ऐसे हुआ पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हैवान' की करतूत के बाद फिर चौंकाने वाला मामला, ग्राहकों को बुलाने का था ये तरीका, ऐसे हुआ पर्दाफाश
यूपी के मेरठ शहर में शास्त्रीनगर के हैवान (रिटायर्ड अफसर) का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि फिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां दो नाबालिग लड़कियां और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि ग्राहकों को कॉल करके बुलाया जाता था। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा मामला:-
2 of 7
थाने में मौजूद गिरफ्तार युवतियां व युवक
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में मेरठ के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां करीब 48 कोठों को सील किया गया है। इस कार्रवाई के चंद दिनों बाद ही शहर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को नौचंदी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मकान मालिक, ग्राहक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहां पर दो नाबालिग लड़कियां भी मिलीं। इसके अलावा भारी तादात में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू को सूचना मिली कि नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर तीन के एक मकान में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एएचटीयू प्रभारी बृजेश कुमार और महिला दरोगा लतेश वर्मा ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान नौचंदी पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो मकान मालिक कपिल पुलिस से भिड़ गया। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। घर के अंदर एक ग्राहक युवक, दो महिलाएं और दो किशोरियां भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि 25 अप्रैल से मकान में देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
गिरफ्तार युवती व किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर एएचटीयू ने बताया कि मकान मालिक कपिल निवासी शास्त्रीनगर, ग्राहक शुभम जैन निवासी शास्त्रीनगर, एक महिला निवासी ब्रह्मपुरी, और दूसरी विजय नगर, गाजियाबाद निवासी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग लड़कियां शास्त्रीनगर और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं नाबालिगों का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराये जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।