रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने का ईमेल भेजने के आरोपी मेरठ के नंगलाताशी गांव के गुलजार को रिमांड पर लेने से पहले एटीएस और पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए बाकायदा सवालों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
गुलजार पर होगी सवालों की बौछार, एटीएस समेत कई एजेंसियां उगलवाएंगी गुरु से बातचीत के राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पूरे केस में सबसे अहम गुलजार के मोबाइल की वो रिकॉडिंग हैं, जिसमें उसकी खतरनाक बातें दर्ज हैं। इसमें आतंकी और बम आदि से जुड़ी कई गंभीर बातें हो रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद गुलजार से पूछताछ के बाद उसने कुछ वे बातें बताई थीं, जो कि मोबाइल की रिकाडिंग में नहीं हैं।
सूत्रों के अनुसार उसने पूछताछ में बताया था कि उसने ख्वाब की बातें की थीं, लेकिन ये बात कॉल रिकॉडिंग में कहीं नहीं है। रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ के माध्यम से इन्हीं बातों को स्पष्ट करना चाहती है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुलजार के मोबाइल में मिली बातचीत को एटीएस और स्थानीय पुलिस टीम ने बैठकर कई कई बार सुना और उसके एक एक शब्दों को लिखा। उन बातों के आधार पर ही सवालों की लिस्ट तैयार की जा रही है । इन्हीं सवालों को उससे पूछकर स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा। पुलिस चाहती है कि रिमांड अवधि में अधिक से अधिक पूछताछ और उसके नेटवर्क का पता चले लिहाजा रिमांड से पहले ही पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर ली है।
इस संबंध में एसपी अजय कुमार का कहना है कि गुलजार को 10 दिन के रिमांड पर लेने का अनुरोध कोर्ट से किया गया है। कोर्ट द्वारा जितने दिन का भी रिमांड दिया जाएगा उसी के आधार पर पुलिस अधिक से अधिक पूछताछ और नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश करेगी। उनकी कॉल रिकॉर्डिंग में दर्ज खतरनाक बातचीत को स्पष्ट करने के लिए उसी तरह के सवालों की लिस्ट तैयार की जा रही है । रिमांड पर लेने से पहले पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर ली है।
एटीएस समेत कई एजेंसियां करेंगी पूछताछ
आरोपी भाइयों का रिमांड स्वीकृत होने के बाद पुलिस के साथ कई जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि रिमांड स्वीकृत होने की जानकारी एटीएस, आईबी, एलआईयू समेत कई जांच एजेंसियों को दी जाएगी। पुलिस की एक्सपर्ट टीम के साथ जांच एजेंसियां भी बारीकी से पूछताछ करेगी।
अभी तक शामली में कोई लिंक नहीं मिला
शामली। आरोपी गुलजार-शहजाद को लेकर पुलिस की टीमों द्वारा अब तक की गई जांच में मेरठ और गाजियाबाद ही केंद्र में होना पाया गया है। कॉल रिकार्डस् में भी आरोपियों का संपर्क अधिकतर इन दोनों जिलों में पाया गया है। एसपी का कहना है कि शामली जिले से अभी आरोपियों का किसी तरह का संबंध होना सामने नहीं आया है। रिमांड मिलने पर पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस घटना में अब तक
14 मई को शामली पुलिस की ऑफिशियल मेल आईडी पर शामली, मेरठ और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस तरह की धमकी भरा मेल मेरठ और गाजियाबाद पुलिस की मेल आईडी पर भी भेजा गया था। 16 मई को पुलिस ने मेल भेजकर धमकी देने वाले मेरठ के नंगलाताशी मेरठ निवासी दो भाइयों गुलजार राजा और शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस का दावा है कि आरोपी भाइयों से बरामद मोबाइल के कॉल रिकार्डस में आपत्तिजनक और सनसनीखेज बातों का जिक्र किया गया है। उनकी बातें आतंक फैलाने जैसी प्रतीत हो रही है। कॉल रिकार्ड में बम, गुरु से आर्डर मिलेगा आखिरी दिन होगा जैसी कई खतरनाक बातों का जिक्र है। इन बातों के लेकर पुलिस को किसी गहरी साजिश होने की आशंका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/