फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: कौन है नन्ही ईहा दीक्षित, जिसके हौसले को PM मोदी से लेकर राष्ट्रपति ने किया सलाम

Tue, 05 Mar 2019 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
International women day Eiha Dixit is doing a good job for environment in Meerut
ईहा दीक्षित से मिलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला दिवस से पहले हम आपको एक ऐसी नन्ही बेटी की कामयाबी के बारे में बताएंगे, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। ईहा ने सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हासिल किया है। बेटी का हौसला जानकर आपका सीना भी गर्व से ऊंचा हो जाएगा:-

International women day Eiha Dixit is doing a good job for environment in Meerut
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली उत्तर प्रदेश की इकलौती बेटी ईहा दीक्षित हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थी। इस दौरान पीएम मोदी ने ईहा को पौधा देकर सम्मानित किया था। आइए जानते हैं कि ईहा दीक्षित का प्रोफाइल क्या है:-

International women day Eiha Dixit is doing a good job for environment in Meerut
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

ईहा दीक्षित लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा-एक में पढ़ती है। बताया गया कि ईहा का कक्षा में भी उत्तम प्रदर्शन रहता है। वहीं प्रधानाचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने बताया था कि वह अपने सहपाठियों के साथ मधुर व्यवहार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International women day Eiha Dixit is doing a good job for environment in Meerut
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

ईहा दीक्षित के पिता कुलदीप शर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में अमर उजाला संस्थान के साथ काफी समय तक जुड़े रहे। हालांकि वर्तमान में वह एक कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। जबकि ईहा की माता अंजली एक स्कूल में अध्यापिका हैं।

विज्ञापन
International women day Eiha Dixit is doing a good job for environment in Meerut
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

दिलचस्प बात यह है कि ईहा दीक्षित फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर रविवार को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करती हैं और फिर अपने फोटो को फेसबुक पर अपलोड करती हैं। ईहा के इस काम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना होती है। इतना ही बल्कि लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी इस पहल से जुड़ते भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed