फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र से लौटकर मेरठ में रिश्तेदार के घर ठहरा था बुलंदशहर का कोरोना पाॅजिटिव, पत्नी सहित तीन को किया गया आइसोलेट

Sat, 28 Mar 2020 01:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: coronavirus positive man from bulandshahr stayed with relatives in Meerut after returning from mharashtra
coronavirus special team - फोटो : amar ujala

लाॅकडाउन के बीच कोरोना वायरस के पश्चिमी यूपी में में दो मामले सामने आने के बाद अब तीसरा मामला यूपी के बुलंदशहर जिले का सामने आया है। यह व्यक्ति तीन दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा था और मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ था। 

इस शख्स के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़े आखिर कैसे इस मरीज के मिलने के बाद मेरठ से लेकर खुर्जा तक स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है-

Lockdown: coronavirus positive man from bulandshahr stayed with relatives in Meerut after returning from mharashtra
coronavirus - फोटो : amar ujala

मेरठ मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती खुर्जा के मूल निवासी व्यक्ति की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बताया गया कि यह युवक महाराष्ट्र के अमरावती में रहता था। वहां क्राॅकरी का काम करता है। दस दिन पहले वहां से चला था। इसके बाद मेरठ पहुंचा था। 

Lockdown: coronavirus positive man from bulandshahr stayed with relatives in Meerut after returning from mharashtra
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

बताया गया कि इस व्यक्ति की बहन और बहनोई मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र में रहते हैं, जबकि ससुराल शास्त्रीनगर में है। वह यहां 23 मार्च को आया था 26 तारीख को इसे सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद रात को ही इसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: coronavirus positive man from bulandshahr stayed with relatives in Meerut after returning from mharashtra
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

अब कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इसकी पत्नी और इसके तीन रिश्तेदारों को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। शनिवार को इनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए व्यक्ति को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन
Lockdown: coronavirus positive man from bulandshahr stayed with relatives in Meerut after returning from mharashtra
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

यदि इन्हें कोरोना पॉजिटिव आता है तो फिर इस व्यक्ति की पूरी ट्रेवल हिस्ट्री चेक की जाएगी। जिन जिन से यह व्यक्ति मिला है। उन सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी। बुलंदशहर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed