फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown Update: पश्चिमी यूपी में तीसरे दिन पुलिस ने सख्ती से कराया लाॅकडाउन का पालन, तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2020 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Lockdown Update News in Hindi: third day in western UP,  police appeal people to pay namaz at home
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

लाॅकडाउन के तीसरे दिन सब्जी मंडियों और किराना की दुकानों पर भीड़ कम नजर आई। पुलिस ने सख्ती से लाॅकडाउन का पालन कराया। पुलिस रात भर शहरों में दौड़ती रही। कई जगह पुलिस ने धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से जुमे की नमाज घरों में ही पढ़ने के लिए लोगों को समझाने की अपील की। आगे जानें आखिर लाॅकडाउन के बीच पश्चिमी यूपी में कैसा रहा माहौल -

Lockdown Update News in Hindi: third day in western UP,  police appeal people to pay namaz at home
lockdown meerut - फोटो : amar ujala meerut

मेरठ में सब्जी मंडी और दुकानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों की सूची जारी कर दी। इसके अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में पार्षद को इसे लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पांच वार्डों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

मेरठ में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आज आएगी। शहर में अब तक 47 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। हालांकि 450 से ज्यादा लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।

Lockdown Update News in Hindi: third day in western UP,  police appeal people to pay namaz at home
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

बागपत में कोरोना वायरस का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव- गांव में लोगों को जागरुक करने में जुटी है। लोगों से घर में ही रहने की अपील की जा रही है। वहीं जिस गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला है उसे रात्रि में सैनिटाइज किया गया था।

वहीं शहर में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लाॅकडाउन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई है। पुलिस प्रशासन ने धर्मगुरुओं से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Update News in Hindi: third day in western UP,  police appeal people to pay namaz at home
मस्जिदों पर चस्पा किया नोटिस - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बागपत में मस्जिदों पर नोटिस चस्पा किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि अपने घरों में ही नमाज पढ़ें। यह पुलिस और धर्मगुरुओं ने साझा अभियान चलाया है।

विज्ञापन
Lockdown Update News in Hindi: third day in western UP,  police appeal people to pay namaz at home
मेरठ लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

मुजफरनगर में तीसरे दिन पुलिस ने लॉकडाउन का कराया पूरा पालन।  दूध, किराना, फल, सब्जी की दुकानें सुबह छह से नौ बजे तक खुलीं। सब्जी मंडियों में पुलिस ने नागरिकों को नहीं जाने दिया। केवल सब्जी विक्रेता ही मंडी में पहुंचे। यहां तक कि पुलिस ने बाइक और कार भी सड़कों पर नहीं चलने दी। जिले में पहली बार लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन कराया गया।

जुमे की नमाज पर रहेगी प्रशासन की नजरें। प्रशासन ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है, ताकि सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। शहर काजी तनवीर आलम, दारुल उलूम और उलेमा ने भी घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की है।

जिले में संदिग्ध चार मरीजों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव। जनपद में अभी तक राहत की बात है, कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले में अब तक 19 सैंपल में से सभी निगेटिव आ चुके है। जनपद में सर्विलांस में अभी तक 99 लोगों का उपचार चल रहा है ।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed