फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाॅकडाउन के दौरान भूखे-प्यासे लोगों को नहीं मिला भोजन तो मदद को आगे आई खाकी, यूं दिखा रही दरियादिली, तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2020 01:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
police helps people to provide food in Baghpat amid Lockdown due to Coronavirus
lockdown india - फोटो : lockdown india
देश भर में लाॅकडाउन को लेकर जहां बाजार, यातायात सब बंद है ऐसे में गरीबों पर भोजन का संकट नजर आने लगा है। ऐसे माहौल में यूपी पुलिस मानवता की मिसाल पेश कर रही है। राह में मिल रहे ऐसे लोगों  को पुलिस न सिर्फ भोजन करा रही है बल्कि उनके राशन की भी व्यवस्था करा रही है। आगे तस्वीरों में देखें खाकी की दरियादिली


 
police helps people to provide food in Baghpat amid Lockdown due to Coronavirus
lockdown india - फोटो : amar ujala
बागपत जिले में गुरुवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन बिनौली थाने की पुलिस गांव में चेकिंग पर निकली थी। बाजार में एक असहाय व्यक्ति लेटा हुआ मिला। एसओ रवेंद्र यादव ने वजह पूछी तो कहा कि वह दो दिन से भूखा है। इस पर पुलिस ने पहले व्यक्ति को सैनिटाइज किया। उसके हाथ धुलवाए और फिर पुलिसकर्मियों से खाना मंगाकर उसे खाना खिलवाया गया। 
 
police helps people to provide food in Baghpat amid Lockdown due to Coronavirus
lockdown india - फोटो : amar ujala
एसओ ने बताया कि खाना खाने के बाद व्यक्ति ने कहा कि वह अकेला है। उसका कोई ठिकाना नहीं है। उसे पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता की जरूरत है। एसओ ने अपनी जेब से पांच सौ रुपये दिए और सुरक्षित ठिकाने पर चले जाने के लिए कहा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
police helps people to provide food in Baghpat amid Lockdown due to Coronavirus
lockdown india - फोटो : amar ujala

कंकरखेडा के लाला मोहम्मदपुर गांव का रहने वाले मजदूर इमरान पुत्र हकीमुद्दीन के घर में दो दिन से खाना बनाने के लिये राशन तक नहीं था। उसका पूरा परिवार दो दिन से भूखा प्यासा घर के अंदर कैद था। बुधवार सुबह इमरान अपनी पत्नी आशिमा, दो बेटों और दो बेटियों के साथ कंकरखेडा थाने पहुंचा। जहां उसने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को अपनी व्यथा सुनाई।

विज्ञापन
police helps people to provide food in Baghpat amid Lockdown due to Coronavirus
मेरठ लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मजदूर का दर्द सुनकर थाना प्रभारी बिजेन्द्र पाल सिंह राणा ने उसकी बात सुनकर उसके पूरे परिवार को अपने ऑफिस में बैठाया और तुरंत अपने घर से राशन मंगाकर दिया। थाना प्रभारी ने अपनी तरफ से इमरान को पांच सौ रुपये भी दिये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed