फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown update: पश्चिमी यूपी में दूसरे दिन ऐसा माहौल, भीड़ नियंत्रित करने को प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, घर पहुंचेगा हर सामान

Thu, 26 Mar 2020 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Mar 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Meerut News in Hindi: first day in western UP, home delivery of goods will start from today
मेरठ लॉकडाउन - फोटो : amar ujala meerut
मेरठ में लाॅकडाउन के पहले दिन जहां भारी संख्या में लोग सुबह होते ही खरीदारी करने के लिए निकले वहीं गुरुवार को भी सुबह के समय सब्जी मंडी और किराना की दुकानों पर लोग राशन लेने के लिए पहुंचे। मेरठ में कई जगह आटे की किल्लत हुई, जहां ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। आगे तस्वीरों में जानें आखिर पश्चिमी यूपी में कैसा है लाॅकडाउन के दूसरे दिन का माहौल


 
Lockdown Meerut News in Hindi: first day in western UP, home delivery of goods will start from today
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ में नवीन सब्जी मंडी में सुबह होते ही लोग खरीदारी करने के लिए उमड़ने लगे। राशन, सब्जी, फल और दूध की खूब खरीदारी की गई। वहीं कुछ रेहड़ी और ठेले वाले भी सब्जी लेकर गलियों में बेचने के लिए निकल गए।
हर कोई सब्जी और राशन खरीदने में जुटा था वहीं गैस सिलिंडर लेने के लिए भी मारामारी मची रही। हालांकि प्रशासन अब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों के घर तक सामान भिजवाने की व्यवस्था करने में जुट गया है। प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में किराना स्टोर और मिल्क बूथ आदि की सूची तैयार की है।
 
Lockdown Meerut News in Hindi: first day in western UP, home delivery of goods will start from today
lockdown meerut - फोटो : amar ujala meerut
मुजफ्फरनगर में लाॅकडाउन के दूसरे दिन सुबह छह बजे से नौ बजे तक दुकानें खुलीं। लोग सामान लेने के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस सब्जी मंडी और बाजारों में मौजूद रही। पुलिस ने लोगों को दूरी बनवाकर सामान दिलवाया। नौ बजे के बाद पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करा दिया।

बुधवार को जनपद में कुल 855 वाहनों के चालान किए गए, जबकि, 97 वाहन सीज कर दिए गए। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं कई जगह लाठियां फटकार कर लोगों को घर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Meerut News in Hindi: first day in western UP, home delivery of goods will start from today
मेरठ लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

बागपत में दुबई से लौटे युवक की क्लीनिकल रिपोर्ट में कोरोनावायरस पाॅजिटिव आने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य संदिग्ध लोगों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। लाॅकडाउन के दूसरे दिन जिले में पुलिस ने सख्ती कर चेकिंग बढ़ा दी है। शुक्रवार को होने वाली नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की जा रही है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश मे 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद गांगनौली गांव को ग्रामीणों ने आपसी रज़ामन्दी के बाद सील कर दिया है। गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए गांवों को सैनिटाइज भी किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में वे अग्रिम भूमिका निभाने को तैयार है।

विज्ञापन
Lockdown Meerut News in Hindi: first day in western UP, home delivery of goods will start from today
मेरठ लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कई जिलों में आज से पुलिस प्रशासन ने सर्किल फार्मूला पर काम करना शुरू कर दिया है। शामली के झिंझाना में दुकानों के सामने चूने और कली से सफेद गोले बनाए गए हैं जिसमें खड़े रहकर लोग सामन लेकर चले जाते हैं। पुलिस की यह तरकीब काफी कारगर साबित हो रही है।

शामली में जहां नवरात्र व्रत के लिए लोगों ने काफी मात्रा में फल खरीदे वहीं शहर में पेठे की मिठाई की डिमांड बढ़ी है। वहीं लाॅकडाउन के दूसरे दिन क्षेत्र के गांधी चैक पर सुबह के समय एक दुकान खुली तो लोगों में पहले सामान लेने की होड़ मच गई, जिसके बाद व्यापारी को दुकान का शटर डालना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन ने डोर टू डोर सामान पहुंचाने का प्लान बनाया है। संभवत कल से ये व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed