लाॅकडाउन के नियम तोड़ने वालों के लिए लाठियों को भी सैनेटाइज कर रही मेरठ पुलिस, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, शहर के तेजगढ़ी चैराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों का एक समूह अपनी लाठियों पर सैनेटाइजर छिड़ककर उनकी मालिश करते दिखे। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिसकर्मियों का कहना था कि नियम तोड़ने वालों पर हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ जाता है। ऐसे में लाठी एक दूसरे के शरीर पर लगने से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, इसलिए इन्हें भी सैनेटाइज किया जाना जरूरी है।
बुधवार को लाॅकडाउन के पहले दिन सुबह होते ही लोगों की भीड़ सड़कों पर नजर आने लगी। ऐसे लोगों को समझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए लेकिन लोग फिर भी घरों से बाहर निकलते रहे।
अधिकारियों ने माइक के जरिए शहर के कई इलाकों में सड़कों पर दिख रहे लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा घूमते मिले तो मुकदमा दर्ज होगा।
सुबह से ही पुलिस फोर्स ने लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए सख्ती को और बढ़ा दिया। शहर के बॉर्डर और मुख्य चौराहों पर आरएएफ लगाई गई है, जोकि पुलिस. प्रशासन के साथ वहां से गुजरने वाले लोगों की चेकिंग कर रही है।