फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाॅकडाउन: पहले दिन पश्चिमी यूपी में रहा ऐसा माहौल, उत्तराखंड से 50 किलोमीटर पैदल चलकर बिजनौर पहुंचा परिवार

Wed, 25 Mar 2020 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: first day in western UP, Family reached Bijnor by walking fifty km from Uttarakhand
lockdown - फोटो : amar ujala

सोमवार रात बारह बजे से 21 दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर पश्चिमी यूपी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। कई जगह चालान काटे गए तो कही जगह लोगों को चेतावनी देकर वापस घर भेजा गया। 



लॉकडाउन के पहले दिन लोग भारी संख्या में राशन स्टोर करने के लिए दुकानों पर पहुंचे,जहां पुलिस ने नौ बजे के बाद दुकाने बंद करा दीं। उधर उत्तराखंड में कंपनी का कामकाज बंद होने पर एक परिवार पचास किलोमीटर का पैदल सफर कर बिजनौर पहुंचा। आगे देखें पश्चिमी यूपी में लाॅकडाउन के पहले दिन कैसा है माहौल:-

Lockdown: first day in western UP, Family reached Bijnor by walking fifty km from Uttarakhand
lockdown - फोटो : amar ujala

शामली के कैराना में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है, वहीं सोमवार शाम को 21 दिन का लॉक डाउन होने की घोषणा होते ही लोग बैंक की ओर दौड़ पड़े, पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लोगों को घर वापस भेजा।

बुधवार को सुबह छह बजे से नौ बजे तक सब्जी और किराना की दुकानें खुली तो लोग फिर से घर का राशन लेने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि पुलिस ने नौ बजते ही दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया और फिर से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।

Lockdown: first day in western UP, Family reached Bijnor by walking fifty km from Uttarakhand
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, सुबह के समय लोग मिल्क बूथ और किराना दुकानों पर रोजमर्रा का सामान लेने के लिए पहुंचे। लेकिन नौ बजते ही सड़कें फिर से सूनी हो गईं। हालांकि नवीन सब्जी मंडी से पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।

उधर पुलिस प्रशासन ने उत्तराखंड और हरियाणा की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है। किसी भी गैरजरूरी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं है। मंडल आयुक्त सहारनपुर ने लाॅकडाउन के दौरान सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: first day in western UP, Family reached Bijnor by walking fifty km from Uttarakhand
lockdown - फोटो : amar ujala

बिजनौर जिले में महाराष्ट्र के पुणे से तकरीबन 20 से ज्यादा लोग पहुंचे हैं जिनकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की गई इसके बाद ही उन्हें घरों में भेजा गया है। लॉकडाउन होने की घोषणा होते ही रात में लोग दवाई और सामान लेने के लिए घरों से निकल पड़े। एटीएम पर भी भीड़ रही। जानकारी होने पर पुलिस ने दुकानें बंद कराई। लोगों को खदेड़ कर घरों में वापस भेजा।

उत्तराखंड के रोशनाबाद से कंपनी द्वारा कामकाज बंद करने के बाद मजदूर परिवारों को वापस भेज दिया गया जिसके बाद बरूकी, बिजनौर और नहटौर निवासी एक परिवार महिलाओं और बच्चों के साथ 50 किलोमीटर का पैदल सफर कर नजीबाबाद पहुंचा। यहां पहुंचकर परिवार ने आगे की 30 किलोमीटर की यात्रा के लिए वाहन उपलब्ध कराने की पुलिस से गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Lockdown: first day in western UP, Family reached Bijnor by walking fifty km from Uttarakhand
lockdown - फोटो : amar ujala

वहीं बागपत में अब तक कुल 53 लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर चुका है कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी नेगेटिव मिली है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले से लगने वाली हरियाणा की सीमा को सील कर दिया गया है। लाॅकडाउन के पहले दिन जिले में सुबह से सब्जी मंडी और और राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही लेकिन नौ बजते ही लोग अपने घरों में वापस पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed