सब्सक्राइब करें

दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Oct 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Love Affair or Enimity: Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut. police fails to solve the case
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परीक्षितगढ़ में दीपक त्यागी की हत्या के मामले में हत्यारोपियों को पुलिस खजूरी, अहमदनगर बढ़ला और आसपास के गांव में ही ढूंढ रही है। सीसीटीवी कैमरे, प्रेम संबंध और दोस्तों की कुंडली खंगाली जा रही है। कातिल की गिरफ्तारी और कटा हुआ सिर बरामद न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश बढ़ रहा है। हिंदू संगठन और किसान नेताओं ने कातिलों की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार और शुक्रवार को एसएसपी ने भी हिरासत में लिए लोगों से घंटों पूछताछ की।



दीपक त्यागी का कटा हुआ सिर और हत्यारोपियों को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। गांव और तालाब के साथ खेल तक खंगाल लिए, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पांच दिन से एसओजी, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। शुक्रवार को भी चार जेसीबी मंगाकर सर्च अभियान चलाया गया। इसके बावजूद नतीजा शून्य रहा। पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है।

Trending Videos
Love Affair or Enimity: Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut. police fails to solve the case
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खजूरी गांव में बताई गई दीपक की अंतिम लोकेशन
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी के हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। दीपक की अंतिम लोकेशन खजूरी के जाटव मोहल्ले में बताई गई। पास के गांव अहमदनगर बढ़ला में एक युवती से उसके प्रेम संबंध बताए गए। उक्त युवती ने बताया कि तीन माह से दीपक से बोलचाल बंद थी। खजूरी और अहमदनगर बढ़ला के 20 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस तीन दिन से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा कि दोनों गांव में ही दीपक का कातिल छुपा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Affair or Enimity: Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut. police fails to solve the case
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गांव के कई लोगों से था दीपक का विवाद
एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि दीपक का दोनों गांव के कई लोगों से विवाद हुआ है। सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर ली गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जिस बिंदु पर काम करती है, वह कुछ दूर चलकर बंद हो जाता है। दीपक का कटा हुआ सिर ढूंढना भी पुलिस के सामने चुनौती बना हुआ है।

Love Affair or Enimity: Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut. police fails to solve the case
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

दीपक के मोबाइल में मिले कई महिलाओं के नंबर
भावनपुर के गांव नंगला में भी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस का दावा कि दीपक के मोबाइल की सीडीआर में कई महिलाओं के नंबर मिले हैं। उक्त महिलाओं से भी पूछताछ की गई। सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस कातिलों का पता लगाने में लगी हैं।

विज्ञापन
Love Affair or Enimity: Deepak Tyagi Murder in Talibani way in Meerut. police fails to solve the case
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हत्या से पहले बदले गए दीपक के कपड़े  
धीरेंद्र त्यागी ने बताया कि बेटे ने घर से जाने से पहले पीले रंग की शर्ट और जींस पहनी थी। हत्या से पहले उसके कपड़े बदले गए हैं। इस बिंदु पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दीपक के हाथ में लंगूर ने काट लिया था। उसको 52 टांके आए थे। उसी चोट से शव की पहचान की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed