सब्सक्राइब करें

रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Oct 2022 12:12 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आज वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala  Blood Donation Camp Today, some donated blood for the sixth time, some for the tenth time
रक्तदान-महादान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मेरठ में आज चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 9 से शाम चार बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान शिविरों में रक्तदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोई छठी बार रक्तदान करने पहुंचा तो किसी  ने दसवीं बार रक्तदान किया।



मेरठवासियों से अनुरोध है कि वे कैंप में पहुंचे और रक्तदान करें। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आप सभी रक्तदान करें। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट ब्लड चार जिंदगियां बचा सकता है। क्योंकि खून से निकाले जाने वाले चार कंपोनेंट अलग-अलग बीमारियों में मरीज के काम आते हैं। रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति को एक डोनर कार्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जसवंत राय अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी का कहना है कि उनके यहां रक्तदान करने वाला बिना सर्टिफिकेट के भी ब्लड ले जा सकता है। बस, उसे आधार कार्ड लाना होगा। 

मेरठ में इन स्थानों पर लगाएं जा रहे शिविर 

  • एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज 
  • पीएल शर्मा जिला अस्पताल 
  • जसवंत राय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
Trending Videos
Amar Ujala  Blood Donation Camp Today, some donated blood for the sixth time, some for the tenth time

बिजनौर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं रक्तदाता
बिजनौर जनपद के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसपी दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया। बिजनौर निवासी योगेंद्र सबसे पहले रक्तदान करने पहुंचे। यहां अब तक 17 लोग रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान शिविर में सुबह 10 बजे से ही रक्तदाता जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। | इसके अलावा शिविर में एसडीएम रितु चौधरी ने भी रक्तदान किया| प्रदान करते समय रहता हूं में उत्साह नजर आया| शिविर में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडे, डॉ. मनोज सेन, डॉ. संजय कुमार शंकर, फार्मासिस्ट राजेश रवि, पैथोलॉजिस्ट जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
 
छठी बार रक्तदान करने पहुंचे दानिश
सहारनपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश एम. ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। रक्तदान शिविर में मोहम्मद दानिश छठी बार रक्तदान करने के लिए पहुंचे। 

इनका रखें ध्यान 

  • 18-60 साल का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
  • 45 किलो वजन, 12.5 ग्राम  हीमोग्लोबिन वाला व्यक्ति रक्तदाता हो सकता है।
  • रक्तदान में महज 10 मिनट लगते हैं।
  • रक्तदान कष्ट रहित साधारण प्रक्रिया है।
  • रक्तदान के बाद शरीर में स्वच्छ नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है।
  • रक्तदान से मनुष्य बीमारियों से दूर रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed