{"_id":"5c6bd4fcbdec22737548bca0","slug":"meerut-ajay-kumar-becomes-martyr-in-pulwama-encounter-now-who-will-give-toys-to-son-aarv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जांबाज पिता हो गए शहीद... अब नन्हे आरव को कौन दिलाएगा खिलौने, घर के इकलौते चिराग थे अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांबाज पिता हो गए शहीद... अब नन्हे आरव को कौन दिलाएगा खिलौने, घर के इकलौते चिराग थे अजय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Feb 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ढाई साल के मासूम को तो यह भी नहीं पता कि उसके पिता कितने बहादुर सिपाही थे। जब भी छुट्टी मनाने आते तो नन्हे मासूम को खिलौने दिलाते थे। लेकिन परिवार पर गम का ऐसा पहाड़ टूटा कि अब नन्हे मासूम को खिलौने दिलाने वाले पिता घर नहीं लौटेंगे। अब कौन दिलाएगा ढाई साल के आरव को खिलौने:-
2 of 10
martyr ajay kumar son
ढाई साल का आरव अभी इतना बड़ा नहीं कि उसे इस गम का पता हो। सुबह सबको रोते देखा तो वो भी रोने लगा। बार-बार दादी से कहता कि नीतू भइया से बात करा दो अम्मा।
3 of 10
martyr ajay kumar
वहीं पोते को देखकर दादी और गांव की दूसरी महिलाएं बस यही कहतीं कि इसे कौन बताए कि अब उसके नीतू भइया कभी बात नहीं करेंगे। रोते-रोते मासूम दादी की गोद में सो गया। दादी उसे देखकर यही बोलतीं कि मेरे बेटे ने तो कुछ देखा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
martyr ajay kumar
सिपाही अजय कुमार के घर का नाम नीतू था। आरव अजय के बड़े भाई के साथ ही खेलता था। छह माह पहले उनकी मौत के बाद से वो अकेला सा रहने लगा। अजय जनवरी में छुट्टी आए तो आरव ने उनसे कहा कि आप मेरे नीतू भइया हैं। इसके बाद वो पापा को नीतू भइया कहने लगा।
विज्ञापन
5 of 10
martyr ajay kumar
रविवार रात को भी उसने फोन पर बात करते हुए कहा कि नीतू भइया कब आओगे। सोमवार को आरव जगा तो सभी रो रहे थे। उनको देखकर वो भी रोने लगा। रोते-रोते वह थककर दादी की गोद में ही सो गया। दादी कमलेश दिनभर पोते को लिपटाए बैठी रहीं। वे इस अफसोस में थी कि इसके भविष्य का क्या होगा। कौन ख्याल रखेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।