फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Pulwama: नन्हीं जान का चेहरा देखने से पहले ही शहीद हो गए अजय, 4 माह बाद घर में गूंजनी थी किलकारी

Tue, 19 Feb 2019 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Feb 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
#Pulwama: sepoy ajay from Meerut martyred before becoming a father again after four months
martyr ajay kumar son

पुलवामा हमले में शहीद हुए मेरठ के जवान अजय कुमार के बेटा केवल ढाई साल का है। घर में मचे कोहराम से उसे ये अंदाजा तो है कि कुछ हुआ है लेकिन क्या इससे वह अनजान है। ढाई साल का आरव अभी इतना बड़ा नहीं कि उसे इस गम का पता हो। बस बार बार अपने पिता को याद करता और और अपनी दादी से बात कराने की जिद करने लगता। चार माह बाद अजय के घर में एक और मेहमान का आगमन होने वाला था लेकिन अजय उस नन्हीं जान का चेहरा देखने से पहले ही अलविदा कह गए: - 

#Pulwama: sepoy ajay from Meerut martyred before becoming a father again after four months
martyr ajay kumar son
अजय के मासूम बेटे ने सुबह सबको रोते देखा तो वो भी रोने लगा। बार-बार दादी से कहता कि नीतू भइया से बात करा दो अम्मा। पोते को देखकर दादी और गांव की दूसरी महिलाएं बस यही कहतीं कि इसे कौन बताए कि अब उसके नीतू भइया कभी बात नहीं करेंगे। रोते-रोते मासूम दादी की गोद में सो गया। दादी उसे देखकर यही बोलतीं कि मेरे बेटे ने तो कुछ देखा ही नहीं। 

 
#Pulwama: sepoy ajay from Meerut martyred before becoming a father again after four months
martyr ajay kumar

सिपाही अजय कुमार के घर का नाम नीतू था। आरव अजय के बड़े भाई के साथ ही खेलता था। छह माह पहले उनकी मौत के बाद से वो अकेला सा रहने लगा। अजय जनवरी में छुट्टी आए तो आरव ने उनसे कहा कि आप मेरे नीतू भइया हैं। इसके बाद वो पापा को नीतू भइया कहने लगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
#Pulwama: sepoy ajay from Meerut martyred before becoming a father again after four months
martyr ajay kumar
रविवार रात को भी उसने फोन पर बात करते हुए कहा कि नीतू भइया कब आओगे। सोमवार को आरव जगा तो सभी रो रहे थे। उनको देखकर वो भी रोने लगा। रोते-रोते वह थककर दादी की गोद में ही सो गया। 
 
विज्ञापन
#Pulwama: sepoy ajay from Meerut martyred before becoming a father again after four months
martyr ajay kumar

दादी कमलेश दिनभर पोते को लिपटाए बैठी रहीं। वे इस अफसोस में थी कि इसके भविष्य का क्या होगा। कौन ख्याल रखेगा। उन्होंने बताया कि आरव अभी तीन साल का भी नहीं हुआ। छह जुलाई को उसका जन्मदिन है। सबकुछ खत्म हो गया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed