{"_id":"5c6bb910bdec22738e36b85f","slug":"pulwama-martyr-jawan-ajay-pregnant-wife-cried-on-husband-martyrdom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति की शहादत पर बोलीं गर्भवती पत्नी, सेना का फर्ज तो निभाया, ये वादा भी तो पूरा करना था अजय...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की शहादत पर बोलीं गर्भवती पत्नी, सेना का फर्ज तो निभाया, ये वादा भी तो पूरा करना था अजय...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
martyr ajay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद अजय कुमार जितने जांबाज थे, उतना ही बहादुर उनका परिवार है। इकलौते बेटे के शहीद होने की खबर आने के बाद बेबस मां और पिता बस यही बोले, हमारा तो लाल चला गया...किसी और का न जाए।
पत्नी ने भी विलाप करते हुए बस यही कहा कि मुझसे किए गए वादे वे पूरे न कर सके। लेकिन सेना को किया वादा जरूर पूरा कर दिया। सेना में हवलदार रहे अजय के पिता चौधरी वीरपाल सिंह ने कई ऑपरेशन देखे। लेकिन बेटे ने जो बहादुरी दिखाई उस पर देश को हमेशा गर्व रहेगा। आगे जानें आखिर पति की शहादत पर कैसे बार बार बेहोश हो जाती हैं अजय की पत्नी: -
2 of 9
martyr ajay kumar
सेना में भर्ती के दौरान जो शपथ ली जाती है, देश की सुरक्षा को जो वादा किया जाता है। उसको सिपाही अजय कुमार ने शहादत देकर बखूबी निभा दिया। लेकिन अजय को कई और वादे पूरे करने थे। जो उन्होंने अपनी बहन, मां और पांच माह की गर्भवती पत्नी से किए थे।
3 of 9
martyr ajay kumar
उन्होंने अपनी पत्नी से वादा किया था, बेटे के जन्म पर छुट्टी नहीं आ सका था, लेकिन इस बार जरूर आऊंगा। पत्नी और परिजन बिलख-बिलखकर बस यही कह रहे थे, देश के प्रति वादा अपना वादा तो निभा गए अजय... हम लोगों का क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
martyr ajay kumar
22 मई 1992 को जन्मे अजय कुमार पिता के सेना में होने के चलते शुरुआत से ही सेना में जाने का सपना रखते थे। 7 अप्रैल 2012 को सेना में भर्ती होने के बाद उनका सपना पूरा हो गया। 22 साल की उम्र में नौ मार्च 2015 को अजय की शादी मुरादनगर सलेमाबाद की प्रियंका उर्फ डिंपल से हो गई। छह जुलाई को प्रियंका ने बेटे आरव को जन्म दिया। अजय उस वक्त अंडमान में तैनात थे।
विज्ञापन
5 of 9
martyr ajay kumar
उन्होंने पत्नी से आने का वादा किया था लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण उसे निभा नहीं पाए। आरव के जन्म के दो माह बाद वो घर आए तो सभी ने शिकायत की। तब उन्होंने कहा था कि सेना में हूं, इतना तो सहना ही पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।