Meerut Double Murder: मेरठ के शास्त्री नगर में कौशल व उनकी धेवती तमन्ना के कत्ल का मास्टरमाइंड स्मेक माफिया दामाद ईशु निकला। ईशु व उसके तीन दोस्त रिंकू, दीपक कुमार व विशांत को गिरफ्तार कर पुलिस ने 40 लाख रुपये नगद और 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस का दावा कि ईशु ने अपनी सौतेली बेटी तमन्ना और सास की हत्या करके करोड़ों रुपये की संपत्ति पर कब्जा करने की प्लानिंग बनाई थी।
दामाद निकला मास्टरमाइंड: करोड़पति बनने की चाह में कराया था सास और सौतेली बेटी का मर्डर, खुले बड़े राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंकू का कौशल के घर पर आना जाना था। जिसके चलते कौशल ने रात में ही रुपये देने की बात कहकर दरवाजा खोल दिया। रिंकू अपने दो दोस्त दीपक व विशांत के साथ कौशल के घर पर पहुंचा। कौशल की चाकू से हत्या करने के बाद 12 साल की तमन्ना को भी आरोपियों ने मार दिया। उसके बाद आरोपी घर से 22 लाख 39 हजार नगद व 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट कर ले गए। सोमवार सुबह वारदात की जानकारी लगने पर ईशु अपनी पत्नी से स्नेहा के साथ शास्त्रीनगर में पहुंच गया। ईशु और स्नेहा ने भी 18 लाख 11 हजार नगद और करीब 30 लाख रूपये कीमत के जेवरात वहां से उठाकर अपनी गाड़ी में रख लिए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दामाद ईशु ने बताया कि वह स्मेक माफिया है। उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमे दर्ज हैं। तमन्ना उसकी सौतेली बेटी है। यह बात उसने अपने परिवार के लोगों से छुपाया हुआ था। उसकी पत्नी स्नेहा तमन्ना से बहुत प्यार करती थी। जिसके चलते वह अपनी आठ महीने की बेटी का भी ध्यान नहीं रखती थी। यह बात उसको बहुत खल रही थी। तमन्ना के पास उसके पिता की संपत्ति और नानी ने भी उसे काफी प्रॉपर्टी दी हुई थी। तमन्ना और कौशल की हत्या के बाद करोड़ों रुपये की संपत्ति उसको मिल जाएगी। इस मकसद से प्लानिंग करके दोनों की हत्या कराई।
ये आरोपी पकड़े
1. दामाद ईशु पुत्र करन सिह निवासी अंबेडकर नगर प्रेमविहार माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ।
2. विशांत सिहं पुत्र सुखपाल सिह निवासी जी-ब्लाक कुटी शास्त्रीनगर नौचंदी, मूल निवासी ग्राम बिजौली खरखौदा
3. रिंकू सिहं पुत्र हुकुम सिंह, नि0 जी-ब्लॉक शास्त्री नगर कुटी नौचंदी, मेरठ
4. दीपक पुत्र राजेश कुमार नि0 जी- ब्लाक 11/5 नौचंदी मेरठ मूल निवासी मोहल्ला कन्हईयापुरा गढ रोड हापुड थाना हापुड देहात जनपद हापुड़
यह था मामला
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह की पत्नी कौशल व धेवती तमन्ना की रविवार रात डकैती के दौरान बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हेड कांस्टेबल की एक महीने पहले ही मौत हुई थी, जिसके बाद से कौशल अपनी धेवती के साथ शास्त्रीनगर जी ब्लॉक मकान नम्बर 13/1 में रहती थी। घर से बदमाश कैश और जेवरात लूटकर ले गए थे। सोमवार को नौचंदी पुलिस ने कौशल के तीन पड़ोसी रिंकू, विशांत व दीपक को गिरफ्तार कर लिया था।