{"_id":"64650698b8f5e7082b0ab109","slug":"meerut-double-murder-case-aryan-aditya-remained-silent-from-police-station-to-court-now-both-will-in-jail-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर केस: हवालात से कोर्ट तक चुप्पी साधे रहे आर्यन-आदित्य, अब जेल में गुजरेंगी रातें, खौफनाक था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर केस: हवालात से कोर्ट तक चुप्पी साधे रहे आर्यन-आदित्य, अब जेल में गुजरेंगी रातें, खौफनाक था मामला
मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर छह में माता-पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे आर्यन और उसके दोस्त आदित्य को नौचंदी पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। दोनों को वहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान आर्यन और आदित्य पूरी तरह से चुप्पी साधे रहे।
शास्त्रीनगर सेक्टर छह में भोलेश्वर मंदिर के पास रहने वाले प्रमोद कर्णवाल (50) और उनकी पत्नी शिक्षिका ममता (45) की सोमवार रात को घर में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए प्रमोद के बेटे आर्यन (22) और उसके दोस्त आदित्य (21) को गिरफ्तार किया गया।
2 of 5
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आर्यन के पिता शराब पीकर उसकी मां ममता की पिटाई करते थे। इससे आर्यन पिता से नफरत करने लगा था। इसी के चलते उसने दोस्त आदित्य के साथ मिलकर पिता की हत्या की प्लानिंग कर ली। पिता के कत्ल के वक्त मां ममता की नींद खुलने पर उनको भी मार डाला।
3 of 5
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद कर लिए गए हैं। नींद की गोली के पत्ते भी दोनों के पास से बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
हवालात से कोर्ट तक चुप्पी साधे रहे दोनों हत्यारोपी
आर्यन और उसका दोस्त आदित्य हवालात से लेकर कोर्ट तक चुप्पी साधे रहे। दोनों के हाव-भाव से साफ लग रहा था कि उन्होंने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। आर्यन से जब पूछा गया कि उसे माता-पिता की हत्या के बारे में क्या कहना है तो वह चुप ही रहा। दोनों हवालात में कानाफूसी करते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों से कहा, मैं बहुत परेशान था
बुधवार को थाने में दोनों के परिवार के लोग मिलने पहुंचे। आर्यन ने सबसे यही कहा कि वो पिता की आदतों से परेशान था, इसलिए उसने हत्या की प्लानिंग कर ली थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।