{"_id":"699d2790877bf19d9a0614c5","slug":"meerut-fire-incident-woman-locked-herself-and-her-five-children-in-room-see-fire-but-still-could-not-survive-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'बचने के लिए चीखते रहे बच्चे', आग देख महिला ने 5 बच्चों समेत खुद को कर लिया था कमरे में बंद, फिर भी न बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बचने के लिए चीखते रहे बच्चे', आग देख महिला ने 5 बच्चों समेत खुद को कर लिया था कमरे में बंद, फिर भी न बचे
गौरव शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:22 AM IST
सार
मेरठ में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग में घिरने पर जान बचाने के लिए रुखसाना और बच्चे दूसरी मंजिल के कमरे में पहुंच गए। कुछ ही देर में आग वहां तक पहुंच गई। रुखसाना और बच्चे खिड़की खोलकर जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग के कारण कोई भी मकान के अंदर नहीं जा सका।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के किदवई नगर में सोमवार रात एक शॉर्ट सर्किट ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां राख कर दीं। आग की लपटें देख खौफजदा हुई रुखसार ने अपनी तीन बच्चों और भतीजे-भतीजी की जान बचाने के फेर में खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिसके बाद वह बच्चों समेत आग के घेरे में फंस गई। फायर ब्रिगेड ने उन्हें बचाने की कड़ी मशक्कत की लेकिन आग में झुलसने के कारण रुखसार और बच्चों की मौत हो गई थी।
किदवई नगर ऊंचा पीर निवासी इकबाल अंसारी के पांच बेटे फारूक, आसिम, डॉ. असद, नाजिम और कासिम एक ही मकान में रहते हैं और ऑनलाइन कपड़ों का व्यापार करते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार के सभी पुरुष पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे।
Trending Videos
2 of 20
शव को ले जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान मकान की पहली मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर घर की महिलाएं बाहर की ओर भागीं, लेकिन निचले हिस्से में कपड़ों का गोदाम होने के कारण चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 20
शव को ले जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आग की लपटें आसमान छूने लगीं तो आसिम की पत्नी रुखसार बुरी तरह घबरा गई। जान बचाने की जद्दोजहद में रुखसार ने अपनी दो जुड़वा बेटियों नबिया व इनायत, बेटा अकदस और भतीजे हम्माद व भतीजी महविश को लेकर दूसरी मंजिल के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया।
4 of 20
शव को एंबुलेंस से ले जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देखते ही देखते आग ने उस कमरे को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। भीतर से बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
5 of 20
आग के बाद घायल महिला बानो अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने फौरन इसकी जानकारी मस्जिद में मौजूद आसिम और इकबाल को दी। बदहवास पिता-पुत्र मौके पर पहुंचे और अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन लपटों की तपिश इतनी ज्यादा थी कि उन्हें रोकना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।