फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: हाजी याकूब की दिल्ली में मिली लोकेशन, तलाश में जुटी चार टीमें, परिचितों पर भी पुलिस की पैनी नजर

Thu, 05 Jan 2023 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Jan 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Haji Yakub location found in Delhi, four teams engaged in search
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान पर अब 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया है। वहीं मेरठ एसटीएफ दोनों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। वहीं, एसपी सिटी द्वारा गैंगस्टर के तहत याकूब की 26 जगह पर 85 करोड़ संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर ली गई है। दावा किया गया है कि लिखापढ़ी हो चुकी है, छह-सात दिन में कार्रवाई कर दी जाएगी।

31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर अवैध तरीके से पैकिंग किए जाने का खुलासा पुलिस ने किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान, मैनेजर मोहित त्यागी सहित 17 लोगों को नामजद किया गया। उसके बाद पुलिस ने एक माह पहले याकूब और उनके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार  हाजी याकूब और उनके बेटे इमरान की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस और एसटीएफ की चार टीमों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पुलिस द्वारा उनके रिश्तेदारों और जानकारों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Meerut: Haji Yakub location found in Delhi, four teams engaged in search
हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाजी याकूब और उनके बेटे इमरान पर इनाम की राशि बढ़ते ही पुलिस ने उनकी संपत्ति को चिह्नित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जल्द ही इनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पिता-पुत्र पिछले नौ महीने से फरार हैं। हालांकि कुछ दिन पहले एसटीएफ ने उनके छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था।


 
Meerut: Haji Yakub location found in Delhi, four teams engaged in search
हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज व इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 लोगों पर फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग करने का केस दर्ज हुआ था। तभी से यह लोग लगातार फरार थे। इसके चलते एक माह पहले याकूब और उनके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर हैं और फिरोज जेल चला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Haji Yakub location found in Delhi, four teams engaged in search
हाजी याकूब की फैक्टरी। - फोटो : amar ujala

पुलिस पूछताछ में फिरोज ने जिन ठिकानों पर खुद को रहना बताया था, पुलिस अब उन ठिकानों पर याकूब व इमरान को भी तलाश कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार सलाखों के पीछे भेज दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Meerut: Haji Yakub location found in Delhi, four teams engaged in search
हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

26 स्थानों पर एक अरब की संपत्ति चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए लगी चार टीमें
पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ समेत चार टीमें लगी हैं, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पिता-पुत्र पर 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि याकूब कुरैशी की 26 जगह एक अरब की संपत्ति चिह्नित हुई हैं जिनमें से 17 जगह पर बिल्डिंग बनी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed