यूपी के मेरठ में बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में सोना लूट में मुख्य आरोपी भगत सिंह तालियान सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लुटा हुआ सोना बरामद करने के लिए शुक्रवार देररात तक मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश चलती रही। आगे देखें आखिर किस तरह इस बड़ी लूट को आरोपियों ने दिया था अंजाम: -
यूपी: मणप्पुरम सोना लूट मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, ऐसे दिया करोड़ों की लूट को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैग में सोना था, उसमें जीपीएस लगा था, जिससे बदमाशों की लोकेशन वंडर सिटी कॉलोनी में मिली थी। वहां से चोरी हुई एक सेंट्रो कार हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह पहलवान के घर के बाहर मिली थी। धूम सिंह व उसका बेटा भगत सिंह घर पर नहीं मिला था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सोना लूटने में धूम सिंह और भगत सिंह थे। पुलिस ने भगतसिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर दौराला के सुशील समेत दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों को लेकर सोना बरामद करने में पुलिस लगी है। वारदात को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था।
छह बदमाशों ने लूटा सोना, वंडर सिटी कॉलोनी में किया बंटवारा
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का सोना छह बदमाशों ने लूटा था। बदमाश वंडर सिटी कॉलोनी में इसका बंटवारा कर रहे थे। तभी उन्हें पता लगा कि बैग में ट्रैकर लगा है, जिससे पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली है। जिसके बाद तीन बदमाश मुजफ्फरनगर तो तीन दिल्ली की तरफ भाग निकले। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और दो जिलों की पुलिस की घेराबंदी के बाद मुख्य आरोपी भगत सिंह खुद ही सरेंडर हो गया।
सोना लूटकांड को मेरठ और मुजफ्फरनगर के बदमाशों ने अंजाम दिया। वंडर सिटी कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह पहलवान के बेटे भगत सिंह तालियान व उसके दोस्त सुशील निवासी दौराला ने लूट की प्लानिंग बनाई थी। दो बदमाश मुजफ्फरनगर के शामिल किए, जबकि अन्य बदमाश शहर के ही है। 15 दिन तक बदमाशों ने बेगमपुल पर रेकी की। दो बार कंपनी में जाकर अंदर की सारी जानकारी जुटाई।
कंपनी से साढे़ दस किलो सोना लूटने के बाद दो बदमाश बाइक व चार बदमाश सेंट्रो कार से वंडर सिटी पहुंचे। जहां बदमाश सोने का बंटवारा कर रहे थे। तभी उनकी नजर बैग पर लगे ट्रैकर पर पड़ी। इसी दौरान शोर मचा कि बदमाशों की लोेकेशन पुलिस को पता चल गई। ये बदमाश थोड़ा-थोड़ा सोना लेकर भाग निकले।