सब्सक्राइब करें

शहादत: घर पहुंचा मेजर मयंक विश्नोई का पार्थिव शरीर, सीमए योगी ने परिवार को दी 50 लाख की आर्थिक मदद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Sep 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Meerut Martyr Major Mayank Vishnoi  last ride today in kankarkhera Meerut
शहीद मेजर मयंक विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए मेरठ के मेजर मयंक विश्नोई का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक आवास पर पहुंच गया, जहां पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के स्वागत की तैयारी में कंकरखेड़ा के व्यापारी, समाजसेवी और राजनैतिक दल के लोग सुबह से ही जुट गए। पुष्प और राष्ट्रीय ध्वज बाजारों में लगाए गए हैं। हिंडन एयर बेस से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर बादशहीद मेजर मयंक का पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचा।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के शहीद मेजर मयंक बिश्नोई को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को 50 लाख की मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व एक सड़क का नामकरण शहीद मयंक बिश्नोई के नाम पर करने की घोषणा की है। प्रदेश प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल भी शहीद मेजर मयंक विश्नोई के घर पहुंचे।

Trending Videos
Meerut Martyr Major Mayank Vishnoi  last ride today in kankarkhera Meerut
शहीद मेजर मयंक विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा शिवलोकपुरी निवासी रिटायर्ड सूबेदार वीरेंद्र बिश्नोई का पुत्र मेजर मयंक विश्नोई ने शोपियां में वीरगति को प्राप्त हुए। 27 अगस्त उसका उदमपुर सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन पर मेजर मयंक ने बहन तनु से अंतिम बार वीडियो कॉल पर बात की थी। मयंक ने अपने हाथ में बंधी राखी की डोर को बहन को दिखाया और कहा था कि दीदी राखी बांध ली है। अब ऑपरेशन पर जा रहा हूं। तनु अब उस पल को याद कर बार-बार रो रही हैं।

27 अगस्त 2021 को शोपियां कश्मीर में दुश्मन से लोहा लेते हुए मयंक के सिर पर गोली लगी थी। गंभीर अवस्था में मयंक को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पिता बिरेंद्र विश्नोई, माता मधु बिश्नोई और पत्नी स्वाति विश्नोई उधमपुर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Martyr Major Mayank Vishnoi  last ride today in kankarkhera Meerut
शहीद मेजर मयंक विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
मेजर मयंक के फुफेरे भाई अंकुर गोयल ने बताया की सुबह 10:00 बजे उधमपुर से मेजर मयंक विश्नोई के शव को जम्मू लाया गया यहां सैनिक टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उसे फ्लाइट से हिंडन एयर के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें:  भावुक तस्वीरें: वो आखिरी वीडियो कॉल, शहीद मेजर बोले थे... दीदी देखो बांध ली राखी, अब ऑपरेशन पर जा रहा हूं
Meerut Martyr Major Mayank Vishnoi  last ride today in kankarkhera Meerut
शहीद मेजर मयंक विश्नोई की गमगीन बहनें - फोटो : अमर उजाला

पत्नी स्वाति बिश्नोई शहीद मेजर मयंक के पार्थिव शरीर के साथ ही लौट रही हैं। निश्चित समय अनुसार दोपहर 1:00 बजे फ्लाइट ने हिंडन एयरबेस पर लैंड किया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सेना के ट्रक से मेजर के शव को मेरठ शिवलोक पुरी के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन
Meerut Martyr Major Mayank Vishnoi  last ride today in kankarkhera Meerut
शहीद मेजर मयंक विश्नोई व घर पहुंचा सैन्यकर्मी बाएं - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा शिवलोक पुरी में भी सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गई थीं। मेजर के निवास स्थान पर बैरिकेडिंग की गई है सड़क को पूर्वी दिशा से बंद किया गया है। भाई अंकुर गोयल ने बताया की मेजर के शव को रामनगर आंबेडकर रोड से घर तक लाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed