रक्षाबंधन पर मेजर मयंक ने बहन तनू से अंतिम बार वीडियो कॉल पर बात की थी। मयंक ने अपने हाथ में बंधी राखी की डोर को बहन को दिखाया और कहा था कि दीदी राखी बांध ली है। अब ऑपरेशन पर जा रहा हूं। तनु अब उस पल को याद कर बार-बार रो रही हैं।
भावुक तस्वीरें: वो आखिरी वीडियो कॉल, शहीद मेजर बोले थे... दीदी देखो बांध ली राखी, अब ऑपरेशन पर जा रहा हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बहन से रक्षाबंधन पर फोन पर बात हुई थी। अक्सर वाट्सएप चैट पर बात होती रहती थी। छोटी बहन अनु भी याद करते हुए कह रही है कि अगले रक्षाबंधन पर तो भाई राष्ट्रीय राइफल्स से आ जाता। उसके तीन साल पूरे हो जाते। बहन ने बताया कि मयंक की शादी 18 अप्रैल 2018 को हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर जिले की स्वाति से हुई थी। स्वाति के पिता भी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं।
हमारी तो तिकड़ी उजड़ गई...
बच्चे हमें तनु, अनु और मनु कहकर पुकारते थे। आज तो ये सब खत्म हो गया। बड़ी बहन तनु इस बात को लेकर गमजदा है। उन्होंने कहा कि हमारी तनु, अनु और मनु की तिकड़ी उजड़ गई। मेजर मयंक का घर का निकनेम मनु था। घर में प्यार से उसे सभी मनु नाम से ही पुकारते थे।
शिव की तस्वीर की थी तैयार
बहनें और मयंक की पत्नी पत्नी वीडियो कॉल पर बातें करतीं थीं। बहन तनु ने बताया कि एक शिव के रूप की तस्वीर स्वाति ने तैयार की थी। जिसे वीडियो कॉल से हमें दिखाया था। इसके दो दिन बाद ही ऐसा हो गया।
दिसंबर-2020 में खूब की मस्ती
जयदेवी नगर में मेजर मयंक के मामा रहते हैं। उनकी बेटी का विवाह दिसंबर-2020 में हुआ। उस समय मयंक और स्वाति ने सभी के साथ जमकर मस्ती की। उन दिनों चार दिनों तक वह सभी के साथ रहा और बातें शेयर की।