सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली जा रही सहारनपुर पैसेंजर (टू-डीएस) के दो कोच शनिवार सुबह जलकर राख हो गए। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शार्ट सर्किट और ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेनों का आवागमन पांच घंटे तक ठप रहा।
अचानक हुआ था धमाका: फिर ट्रेन में लग गई भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई थी जान, देखें तस्वीरें
इसके बाद दिल्ली से डीआरएम डिंपी गर्ग अपनी विशेष ट्रेन से दौराला स्टेशन पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। तब तक कोच के अंदर सीट जलकर राख हो चुकी थीं। ट्रेन से काफी संख्या में सुबह के समय दैनिक यात्री सफर करते हैं। शनिवार होने के कारण ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थी।
सिटी स्टेशन पर लेट आने वाली ट्रेनों का समय
दिल्ली की ओर से आने वाली
शताब्दी - 1:43 घंटे सिटी स्टेशन खड़ी रही
नौचंदी एक्सप्रेस - 2:05 घंटे सिटी स्टेशन खड़ी रही
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली
सुपर एक्सप्रेस - 1:38 घंटे
दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी - 2:04 घंटे
जनशताब्दी - 2:25 घंटे
उत्कल एक्सप्रेस - 2:03 घंटे
देहरादून -इंदौर एक्सप्रेस - 1:15 घंटे
शालीमार एक्सप्रेस - 2:59 घंटे
होगी उच्चस्तरीय जांच, कमेटी गठित
डीआरएम डिंपी गर्ग ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय से टीम गठित कर दी गई है। प्रथम दृष्टया अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। शॉट सर्किट को देखते हुए ही चर्चा की जा रही है।