{"_id":"61705bb2d20e6631676dfe35","slug":"meerut-news-husband-wife-died-in-road-accident-and-the-son-performed-the-last-rites-on-an-one-pyre-at-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
मेरठ में पल्लवपुरम के क्यू 256 निवासी बैंक मैनेजर सुमित कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा की अर्थी बुधवार को एक साथ उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गईं। बड़े बेटे जतिन ने अपने माता-पिता को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी। मंगलवार को सड़क हादसे में सुमित की मौत के बाद कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया था। बेटे जतिन ने दोनों का एक ही चिता पर संस्कार कराने की इच्छा जताई तो ऐसा किया गया।
एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद पल्लवपुरम में रह रहे सुमित कुमार बुलंदशहर स्थित पीएनबी में प्रबंधक थे। उनके दो बेटे जतिन और धीरेंद्र हैं। दोनों ही नौकरी करते हैं। एक बेटा राजस्थान और दूसरा बेटा मोदीपुरम स्थित मोदी कोंटिनेंटल में सेवारत है। सुमित पत्नी कृष्णा संग अकेले रहते थे। छुट्टी के कारण वह पल्लवपुरम स्थित आवास पर आए हुए थे और पत्नी संग गंगा स्नान करने मंगलवार को बाइक पर गए थे।
Trending Videos
2 of 5
गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
वहां से लौटते समय भावनपुर चट्टावन के पास बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया था। बेटे धीरेंद्र ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
वहीं बुधवार को दंपती के शव पोस्टमार्टम के बाद पल्लवपुरम स्थित आवास पर पहुंचे। शव पहुंचते ही पड़ोसी और रिश्तेदार इकट्ठा हुए। बड़े बेटे जतिन ने मुखाग्नि दी।
4 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
पड़ोसी बोले, मिलनसार थे दोनों
पड़ोसी डॉ. राजकुमार सहित अन्य ने बताया कि दोनों ही काफी मिलनसार थे। वह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
पति-पत्नी का फाइल फोटो रऔ और गमजदा परि
- फोटो : amar ujala
दो दिन में पल्लवपुरम के चार लोगों की मौत
भावनपुर के पास दो दिन में पल्लवपुरम के एक महिला समेत चार लोगों की मौत हुई। सोमवार देर रात पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी निवासी कुलदीप और शशि की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, मंगलवार देर रात सुमित व उनकी पत्नी कृष्णा की भावनपुर में बस की टक्कर से मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।