फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्तार: आखिर कौन है धर्मांतरण का आरोपी मौलाना कलीम सिद्दीकी, एटीएस की पूछताछ में खुले बड़े राज, विदेशों से जुड़े तार

Wed, 22 Sep 2021 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Sep 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: who is Maulana Kaleem Siddiqui, arrested by ATS in conversion case,link found with foreign countries
यपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार, मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण के मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। मौलाना पर अनगिनत धर्मांतरण के आरोप हैं। एटीएस की टीम लंबे समय से उस पर नजर बनाए हुए थी। मंगलवार देर रात एटीएस की टीम ने मेरठ से एक कार्यक्रम से लौटते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने मौलाना व उसके तीन साथियों से रात भर पूछताछ की जिसके बाद आज दोपहर को एटीएस ने इस मामले में बड़े खुलासे किए हैं। 


एजेंसी की जांच में सामने आया है कि मौलाना का लिंक मुफ्ती काजी और उमर गौतम से मिला है। वहीं विदेशों से भी उसके तार जुड़ रहे हैं। बता दें कि धर्मांतरण के मामले में मुफ्ती काजी और उमर गौतम की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों से ही कलीम सिद्दीकी के लिंक मिले हैं। एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि मौलाना के बैंक खातों में विदेशों से करोड़ों रुपये की फंडिंग हुई है। 
Meerut News: who is Maulana Kaleem Siddiqui, arrested by ATS in conversion case,link found with foreign countries
मौलाना के लापता होने पर मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala
यूपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एटीएस की जांच में सामने आया है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित विदेशी फंडिंग के जरिए 3 करोड़ रुपये मिले। इस मामले की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी छानबीन करेंगी। 
Meerut News: who is Maulana Kaleem Siddiqui, arrested by ATS in conversion case,link found with foreign countries
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

कौन है मौलाना कलीम सिद्दीकी
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी ग्लोबल पीस सेंटर का अध्यक्ष है और जमीयत-ए-वलीउल्लाह ट्रस्ट का भी अध्यक्ष है। जांच में खुलासा हुआ कि वह कई मदरसों को फंडिंग भी करता है जिसके लिए उसे विदेशों से भारी धनराशि हवाला के जरिए भेजी जाती है। 

यूपीएटीएस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली में रहता है और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य को अंजाम देता है जिसके लिए विदेशों से फंडिंग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: who is Maulana Kaleem Siddiqui, arrested by ATS in conversion case,link found with foreign countries
मेरठ में मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala

यूपीएटीएस के अनुसार मौलाना कलीम सिद्दीकी गैर मुस्लिमों को गुमराह और भयाक्रांत कर उन्हें धर्मांतरित करता है और फिर उन्हें भी इस कार्य में लगाता है। मंगलवार शाम सात बजे साथी अन्य मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आया था। यहां से लौटते हुए उसे एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Meerut News: who is Maulana Kaleem Siddiqui, arrested by ATS in conversion case,link found with foreign countries
मौलाना । - फोटो : amar ujala

मौलाना मदरसों की आड़ में पैगामे इंसानियत के संदेश देने के बहाने लोगों को जन्नत और जहन्नुम जैसी बातों का लालच या भय दिखाकर इस्लाम स्वीकारने के लिए प्रेरित करता है और बाद में इन्हें प्रशिक्षित कर अन्य लोगों का धर्मांतरण कराने का कार्य करता है।

खतौली क्षेत्र के गांव फुलत में स्थित जामिया इमाम वालीउल्लाह इस्लामिया का वर्ष 1987 से संस्थापक और संचालक है। बताया गया कि मौलाना कलीम के मदरसे में वर्तमान में करीब 300 छात्र अरबी, उर्दू, कुरान व हिब्ज की पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में मदरसे में पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed