सब्सक्राइब करें

याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Apr 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut police have sieged account of factory and two son Imran Firoz of Haji Yakub Qureshi
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी का बैंक खाता और दोनों बेटे इमरान, फिरोज के खाते सीज कर दिए हैं। विवेचक ने फैक्टरी से बरामद मीट से संबंधित जानकारी के लिए फैक्टरी पर चार दिन पहले नोटिस चस्पा किया था। जिसका जवाब न देने पर बैंक के खातों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। 



विवेचक किठौर इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक याकूब की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। मीट कौन-कौन से पशुओं का है और यह पशु कहां से खरीदे थे। पशुओं का एंटीमार्टम, पोस्टमार्टम, फिटनेस सर्टिफिकेट और सैनेटाजर कराने की रिपोर्ट पुलिस को दें।

Trending Videos
Meerut police have sieged account of factory and two son Imran Firoz of Haji Yakub Qureshi
याकूब कुरैशी की जमीन की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में याकूब की फैक्टरी पर चार दिन पहले विवेचक ने नोटिस चस्पा किया था। याकूब और उसका परिवार फरार चल रहा है। नोटिस का जवाब न मिलने पर विवेचक ने मंगलवार को याकूब की फैक्टरी पर दूसरा नोटिस चस्पा किया है। जिसमें याकूब की अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी का बैंक खाता और उनके बेटे इमरान, फिरोज का बैंक खाता सीज करने की जानकारी नोटिस के माध्यम से दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police have sieged account of factory and two son Imran Firoz of Haji Yakub Qureshi
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को तीनों के खाते पुलिस ने सीज करा दिए हैं। विवेचक ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं, ऐसी स्थिति में उनके ऊपर की जा रही कार्रवाई की जानकारी उनके घर या फैक्टरी पर नोटिस चस्पा करके दी जाती है।

Meerut police have sieged account of factory and two son Imran Firoz of Haji Yakub Qureshi
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

याकूब की बंद फैक्टरी में पुलिस पिकेट की मौजूदगी में चोरी, दो दबोचे  
याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड पर बंद पड़ी मीट फैक्टरी से सामान चोरी हो रहा था। जबकि फैक्टरी पर पुलिस पिकेट मौजूद रहती है। मंगलवार रात में फैक्टरी से सामान चोरी करने के बाद थ्री व्हीलर से ले जाते हुए दो आरोपी रेहान निवासी लोहियानगर, शिब्बू निवासी कांशीराम कॉलोनी को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 30 किलो लोहा और विद्युत मोटर बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Meerut police have sieged account of factory and two son Imran Firoz of Haji Yakub Qureshi
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम

हापुड रोड पर गांव अल्लीपुर में पूर्व मंत्री हाजी याकूब की अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी है। फैक्टरी के संचालन से संबंधित कोई अनुमति ना होने के कारण 2019 में उसे सील कर दिया गया था। लेकिन 15 दिन पहले फैक्टरी अवैध रूप से संचालित होती मिली। जहां भारी मात्रा में मीट भी बरामद हुआ था। जिसमें पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर फैक्टरी को दोबारा सील कर दिया गया है। फैक्टरी में 24 घंटे पुलिस पिकेट की सुरक्षा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed