{"_id":"69dc6e4a4a937bfbf5028368","slug":"meerut-priyanka-biswas-death-case-mystery-of-priyanka-death-will-never-be-solved-doctors-post-mortem-claim-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: अंग गलकर नष्ट, हड्डियों पर नहीं कोई असर, कभी न सुलझ पाएगी प्रियंका की मौत की गुत्थी, डॉक्टरों का ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंग गलकर नष्ट, हड्डियों पर नहीं कोई असर, कभी न सुलझ पाएगी प्रियंका की मौत की गुत्थी, डॉक्टरों का ये दावा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:17 AM IST
सार
मेरठ की प्रियंका विश्वास की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का दावा है कि प्रियंका की मौत की गुत्थी कभी नहीं सुलझ पाएगी।
डीएनए टेस्ट से सिर्फ इतना पता चलेगा कंकाल प्रियंका का है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 12
Priyanka Biswas Death Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
मेरठ में प्रियंका की मौत की गुत्थी कभी सुलझ नहीं पाएगी। यह दावा शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो गया है। अब सिर्फ डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिकएसिड (डीएनए) टेस्ट से इतना पता चल पाएगा कि जो कंकाल मिला है वह प्रियंका का है या नहीं।
इसके लिए डॉक्टरों ने प्रियंका के सिर पर मिले बालों और हड्डी का नमूना लिया है। उसके पिता उदयभानु विश्वास के बालों के नमूने के साथ इनकी जांच निवाड़ी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी।
Trending Videos
2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला में घर में मिले कंकाल का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। इनमें डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अमित कुमार और डॉ. भावना गुप्ता शामिल थे। पोस्टमॉर्टम करीब 45 मिनट तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान हड्डियों के ऊपर से नीचे तक छह एक्सरे किए गए, ताकि अगर कहीं कोई चोट के निशान हों तो पता चल सके। लेकिन कहीं चोट का निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉ. अनुज ने बताया फोरेंसिक जांच में भी ऐसे मामले में यह पता करना संभव नहीं होता कि मौत कैसे हुई।
4 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे मामले में तभी मौत का कारण पता चल सकता है जब हड्डी पर चोट के निशान हों। चूंकि शरीर के कोमल ऊतक खत्म हो चुके हैं। अब लड़की के पिता के बयान से ही सच सामने आ सकता है। उन्होंने बताया कि जब कंकाल मिलता है तो मौत का कारण पता लगाने की प्रक्रिया को फॉरेंसिक एंथ्रोपोलॉजी कहा जाता है।
विज्ञापन
5 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे पहले हड्डियों पर चोट के निशान देखे जाते हैं। अगर हड्डियों पर कटने के निशान हैं तो किस तरह के हैं। कोई धारदार हथियार तो इस्तेमाल नहीं हुआ। फिर देखा जाता है कि अगर हड्डियां टूटी हुई हैं या उनमें दरारें हैं तो यह किसी भारी चीज से प्रहार तो नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।