{"_id":"6801c292ab1d173dbe0196b3","slug":"meerut-saurabh-murder-amit-wife-had-planned-to-kill-him-by-getting-bitten-by-a-snake-crime-in-meerut-news-2025-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित हत्याकांड: 'हम न मारते तो वो हमें मार देता', कोई पछतावा नहीं; कातिल पत्नी ने खुद बताई पति को मारने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित हत्याकांड: 'हम न मारते तो वो हमें मार देता', कोई पछतावा नहीं; कातिल पत्नी ने खुद बताई पति को मारने की वजह
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Apr 2025 08:59 AM IST
सार
मेरठ के बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में हुई अमित की हत्या का प्लान खुद पत्नी ने बनाया था। उसका प्लान सांप से डसवाकर मारने का था। अमित की पत्नी दूसरी मुस्कान बन गई। उसने ही प्रेमी संग की पति की हत्या कर डाली।
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की तरह ही बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में भी एक सनसनीखेज वारदात हुई है। अमित कश्यप की पत्नी रविता दूसरी मुस्कान बन गई। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिल कर पति सौरभ की हत्या करके शव के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट का घोल में सील कर दिया था। यहां रविता ने भी सांप से डसवा कर पति अमित को मारने की योजना बनाई थी। सांप उन्हें ही ना काट ले, इसलिए अमित की प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया।
Trending Videos
2 of 11
मृतक युवक अमित
- फोटो : अमर उजाला
सांप रखने का प्लान भी रविता का ही था। उसके कहने पर ही प्रेमी अमरदीप एक हजार रुपये में वाइपर सांप खरीद कर लाया था। रविता ने अमरदीप के साथ मिल कर पहले से बनाई योजना के अनुसार, शनिवार रात को पति की हत्या करके रविवार सुबह सांप के डसने से अमित की मौत की कहानी भी गढ़ दी। यदि पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं कराती तो अमित ही हत्या का कभी खुलासा नहीं होता। इस चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस से लेकर हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
आरोपी प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
अमरदीप की मां बोली, दो घर बर्बाद कर दिए
हत्यारोपी अमरदीप (19) अविवाहित है। वह तीन भाइयों में वह सबसे छोटा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके बड़े भाई सोहन की तीन साल पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। छोटा भाई सोनू शादीशुदा है। उसका पिता सुंदर मजदूरी करता है। थाने में बैठी अमरदीप की मां धर्मावती ने
बताया कि उसके पुत्र की कोई गलती नहीं है।
4 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
तीन बच्चों की मां को सोचना चाहिए था। वह क्या कर रही है। उसके बेटे की कोई गलती नहीं है। जब पूछा गया सांप तो उसका बेटा ही लाया है तो उसने कहा कि उस महिला ने ही सांप मंगाया था। तीन बच्चों की मां को देखना चाहिए था, वह क्या कर रही है। मेरा बेटा तो अनजान था। सारी गलती रविता की है। उसने दो घर बर्बाद कर दिए।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
रविता बोली-कोई पछतावा नहीं हम नहीं मारते तो वो हमें मार देता
बहसूमा थाने में पत्रकारों के सवाल पूछने पर रविता को पति की हत्या करने का कोई पश्चाताप नहीं था। उल्टे उसने पति पर ही आरोप लगाया कि उसने ही उसकी मुलाकात पड़ोसी अमरदीप से कराई थी। रविता ने कहा कि अमरदीप व उसका पति टाइल्स पत्थर लगाने का काम साथ करते थे। बाद में उसका पति उनके मिलने का विरोध करने लगा। धमकी देने लगा कि तुझे भी मार दूंगा व तेरे प्रेमी को भी मरवा दूंगा। इससे हम भयभीत हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।