फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कृषि विवि में प्रोफेसर के घर चोरी, 40 लाख के जेवर व 1.60 लाख रुपये ले गए, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर

Sun, 02 Nov 2025 12:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 02 Nov 2025 12:05 PM IST
सार

मूल रूप से शामली निवासी प्रो. डॉ. सुनील कुमार शनिवार रात शादी से लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी खुली हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चारों ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा है। 

विज्ञापन
Meerut: Theft at Professor's house in University, jewelery worth Rs 40 lakh and Rs 1.60 lakh taken
सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर। - फोटो : अमर उजाला
दौराला थाना क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में चार चोरों ने शनिवार रात चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव गए प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर 40 लाख कीमत के आभूषण व अलमारी में रखे 1.60 लाख रुपये ले गए। चारों चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पीड़ित प्रोफेसर ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है।

 
Meerut: Theft at Professor's house in University, jewelery worth Rs 40 lakh and Rs 1.60 lakh taken
चोरी की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना निवासी प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार शाम वह अपने चेहरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव गए थे। रात के समय वापस फ्लैट पर पहुंचे। 
 
Meerut: Theft at Professor's house in University, jewelery worth Rs 40 lakh and Rs 1.60 lakh taken
फ्लैट में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने देखा कि उनके फ्लैट का मुख्य ताला टूटा हुआ है। वहीं कमरे के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 40 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अंदर का नजारा देखकर प्रोफेसर व उनका परिवार परेशान हो गए। पीड़ित परिवार ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Theft at Professor's house in University, jewelery worth Rs 40 lakh and Rs 1.60 lakh taken
चोर को देखते ही कुत्ता काफी देर तक भौंका, मगर पड़ोसी सोते रहे। - फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। घर पर लगे सीसीटीवी में चार चोर फ्लैट के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed