सब्सक्राइब करें

UP: 'बेटे ने मुझे मरवाने के लिए दी थी सुपारी, इसलिए उसे मारा', बाप का कबूलनामा, पत्नी के इस दावे से उलझी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, खरखौदा/मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 03 Jun 2026 11:55 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में हुए तुषार त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 40 बीघा जमीन के विवाद में पिता ने ही बेटे की हत्या की थी। पूर्व हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त के साथ मिलकर रिश्ते का कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। वहीं, तुषार की पत्नी ने दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Meerut Tushar Tyagi Murder Case Father Shoots Son Dead in Dispute Over 40 Bighas of Land Arrested
Tushar Tyagi Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के खरखौदा में हुए 40 बीघा जमीन के विवाद में हापुड़ निवासी पूर्व हिस्ट्रीशीटर पिता राजीव त्यागी उर्फ सुंदर त्यागी ने अपने बेटे तुषार त्यागी (24) की सोमवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने फोन करके बेटे से खाना मंगवाया था। तुषार घर से खाना लेकर स्कॉर्पियो से निकला था। इसके बाद पिता ने उसे अपने साथी देहरादून निवासी अमित के साथ अगवा कर लिया। बाद में गोली मारकर हत्या करके शव को कैली के पास स्कॉर्पियो में छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार की देर रात पुलिस ने पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।


एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, सोमवार की रात 12:05 बजे तुषार की बहन मोना त्यागी ने कॉल कर खरखौदा पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता राजीव त्यागी उर्फ सुंदर त्यागी ने भाई तुषार की हत्या कर दी है। इसके बाद तुषार का शव मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर कैली अंडरपास सर्विस रोड पर स्कॉपियो से बरामद किया गया। 
Meerut Tushar Tyagi Murder Case Father Shoots Son Dead in Dispute Over 40 Bighas of Land Arrested
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तुषार के माथे और गले पर गोली के निशान थे। हालांकि बाद में तुषार की पत्नी शिखा की तहरीर पर पुलिस ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) हापुड़ के जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी व तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या व अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की। शिखा का कहना था सोमवार रात आठ बजे तुषार को किसी ने कॉल करके खाना लेकर बुलाया। नौ बजे कॉल कर तुषार ने बताया कि कुछ लोग उसे एकांत में ले जा रहे हैं। ये उसकी हत्या कर सकते हैं। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

 
Trending Videos
Meerut Tushar Tyagi Murder Case Father Shoots Son Dead in Dispute Over 40 Bighas of Land Arrested
तुषार त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार की देर रात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी देहात का कहना है कि पिता ने ही गोली मारकर तुषार की हत्या की है। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि तुषार 40 बीघा पैतृक जमीन बेचकर कारोबार करना चाहता था। पिता इसका विरोध कर रहा था। बेटे ने उसकी बात नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Tushar Tyagi Murder Case Father Shoots Son Dead in Dispute Over 40 Bighas of Land Arrested
तुषार त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बेटे ने मुझे मरवाने के लिए दी थी 10 लाख की सुपारी
हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी की हत्यारोपी पिता पूर्व हिस्ट्रीशीटर सुंदर त्यागी उर्फ राजीव से पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सुंदर ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसका बेटा उसकी हत्या करना चाहता है। तुषार ने इसके लिए दस लाख रुपये की सुपारी किसी बदमाश को दे दी थी। वह परिवार के लोगों को भी पीटता था। इसके चलते उसने उसकी हत्या की है।

 
विज्ञापन
Meerut Tushar Tyagi Murder Case Father Shoots Son Dead in Dispute Over 40 Bighas of Land Arrested
फ्लाईओवर के नीचे खड़ी तुषार की कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले तुषार की बहन मोना ने पुलिस को पिता के हत्या करने की सूचना दी थी लेकिन पत्नी शिखा ने अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि जांच में सामने आया कि सुंदर सोमवार रात अपने साथी देहरादून निवासी अमित उर्फ वेदावन के साथ देहरादून से कंकरखेड़ा आया था। वह थार कार से अमित के साथ पहले दोयमी और फिर कैली गांव पहुंचा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed