फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: रंगीन रोशनी में नहाए चर्च, गूंजे कैरल, पश्चिमी यूपी में ऐसी दिखी क्रिसमस की रौनक

Fri, 25 Dec 2020 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Dec 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas: Churchfiled up with colorful light s and Carol, Christmas celebration in western UP
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला
देश भर में क्रिसम का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिसमस की पूर्व संध्या के बाद घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे पश्चिमी यूपी में सभी छोटी-बड़ी चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म के गीत गूंजने लगे। इस दौरान चर्च रोशनी से जगमगा रहे थे। चर्च में बनाई गई यीशु के जन्म की झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। आगे देखें वेस्ट यूपी में कहां कैसी है क्रिसमस की रौनक -

 
Merry Christmas: Churchfiled up with colorful light s and Carol, Christmas celebration in western UP
Merry Christmas, क्रिसमस, सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना स्थित ऐतिहासिक चर्च  की रौनक क्रिसमस पर देखते ही बनती है। इस बार कोरोन महामारी के कारण जहां शहर के ज्यादातर गिरजाघरों में लंबे समय बाद रौनकें लौटी हैं। वहीं लोगों में दोगुना उत्साह भी नजर आ रहा है।

मुक्तिदाता प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर चर्चों में प्रार्थनाओं व सभाओं का दौर जारी है। फायर और रैव्ह. ने लोगों को मुक्तिदाता के आगमन का संदेश सुनाए। लोगों ने कैरल सुनकर, कैंडल जलाकर और केक काटकर यीशु मसीह के आगमन की खुशियां मनाई।

 

Merry Christmas: Churchfiled up with colorful light s and Carol, Christmas celebration in western UP
चर्च में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के बच्चा पार्क स्थित 151 वर्ष पुरानी सेंट थॉमस चर्च में गुरुवार रात फादर रोडरिक विक्टर ने प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बताया। रैव्ह. पारितोष नोयल ने कहा कि बीते नौ माह परमेश्वर ने दुनिया को नियंत्रित किया।

यीशु बालक नहीं जगत के उद्धारकर्ता हैं। मिशन कंपाउंड स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में कैंप फायर के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। चर्च में प्रेयर फादर इमानुअल मसी ने कराई। ब्रदर ललित स्टीफन ने यीशु मसीह के जन्म के समय चिह्नों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas: Churchfiled up with colorful light s and Carol, Christmas celebration in western UP
सहारनपुर में सजाया गया चर्च - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में कोरोना काल और सर्दी के बीच आज क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। गिरजाघरों (चर्च) को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। ईसाई समाज के लोगों ने घरों पर भी क्रिसमस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। साथ ही कोरोना के कारण पूरी एहतियात बरती जा रही हैं।

शहर के मिशन कंपाउंड में स्थित सीएनआई चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा चर्च परिसर में कोरोना संक्रमण को देखकर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Merry Christmas: Churchfiled up with colorful light s and Carol, Christmas celebration in western UP
मुजफ्फरनगर में सजाया गया चर्च - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में क्रिसमस के पर्व पर शहर के सभी चर्च सजाए गए। झांसी की रानी स्थित चर्च को भव्य रूप दिया गया। सिविल लाईन थाने के सामने के चर्च को सभी सजाया गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर मसीह समाज में उत्साह है। हालांकि इस बार सेंटा क्लॉज कोरोना के चलते बच्चों को उपहार नहीं बांटेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed