{"_id":"68c0fc8e5b7d03737a06c6c7","slug":"mother-killed-her-three-daughters-and-then-committed-suicide-in-baghpat-see-photos-2025-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पहले गुंजन को मारा...फिर किट्टो और मीरा का किया कत्ल, इसलिए मां ने खुद भी दी जान; बागपत कांड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले गुंजन को मारा...फिर किट्टो और मीरा का किया कत्ल, इसलिए मां ने खुद भी दी जान; बागपत कांड की पूरी कहानी
Wed, 10 Sep 2025 10:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:26 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने तीन मासूम बेटियों की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसी चुनरी का फंदा बनाकर खुद भी जान दे दी।
विज्ञापन
baghpat murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीन मासूम बेटियों का कत्ल कर खुद भी जान दे दी। उसका पति कमरे के बाहर सो रहा था, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई है।
तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, विकास दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था, इसलिए पत्नी तेज कुमारी उसके साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली में रहना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी।
तोड़ा गया घर का दरवाजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन के लिए घर आया था पति
इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी द्वारा यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। विकास कुमार सोमवार को दो दिन के लिए घर आया था। वह मंगलवार शाम अपने मकान के बाहरी हिस्से में पेड़ के नीचे सो गया था।
इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी द्वारा यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। विकास कुमार सोमवार को दो दिन के लिए घर आया था। वह मंगलवार शाम अपने मकान के बाहरी हिस्से में पेड़ के नीचे सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंदर से बंद था कमरा
विकास ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह नींद से जागकर मकान में अंदर कमरे में जाने लगा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार पत्नी और बच्चों को आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को बुलाया।
विकास ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह नींद से जागकर मकान में अंदर कमरे में जाने लगा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार पत्नी और बच्चों को आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरवाजे के ऊपर रोशनदान से टॉर्च लगाकर अंदर देखा गया। कमरे में तीनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे और तेजकुमारी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। पड़ोसी एक किशोर को रोशनदान से कमरे में उतारा गया।