फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: छोटी बेटी को प्यार-दुलार किया... नहाने के लिए गए और खुद को मार ली गोली; नायब तहसीलदार की खुदकुशी की कहानी

Thu, 04 Sep 2025 03:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Sep 2025 03:47 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर में नायब तहसीलदार ने पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नायब तहसीलदार राजकुमार मूल रूप से बागपत के गांव नांगल के रहने वाले थे। वह माता-पिता, पत्नी और बच्चों के संग बिजनौर में रह रहे थे।

विज्ञापन
Naib Tehsildar committed suicide by shoot himself in Bijnor Loving and caressing younger daughter Shaavi
nayab tehsildar suicide - फोटो : अमर उजाला
loader
बिजनौर सदर तहसील के नायब तहसीलदार राजकुमार (40) ने अपने सरकारी आवास पर बुधवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली कनपटी से सटाकर मारी गई, जो कि आरपार हो गई थी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ।

नायब तहसीलदार राजकुमार पुत्र कुंवरपाल बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रयागराज से बिजनौर की ऑफिसर कॉलोनी में स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे। करीब दस बजे अपने पिता कुंवरपाल से नहाने की बात कहते हुए कमरे में चले गए। कुछ ही देर में अंदर से गोली चलने की आवाज आई।

परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों और अन्य राजस्व कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर बिस्तर पर राजकुमार खून से लथपथ पड़े मिले। 
 
Naib Tehsildar committed suicide by shoot himself in Bijnor Loving and caressing younger daughter Shaavi
नायब तहसीलदार राजकुमार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पास में ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। पुलिस और अधिकारी भी वहां पहुंच गए। राजकुमार को बीना प्रकाश अस्पताल में ले जाया गया। खबर मिलते ही डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा और तमाम सरकारी अमला अस्पताल में पहुंच गया। वहां काफी देर तक इलाज चला और करीब डेढ़ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
Naib Tehsildar committed suicide by shoot himself in Bijnor Loving and caressing younger daughter Shaavi
बिजनौर में घायल तहसीलदार राजकुमार को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
राजकुमार मूल रूप से बागपत के गांव नांगल के रहने वाले थे। वह माता-पिता, पत्नी और बच्चों के संग बिजनौर में रह रहे थे। उधर, पुलिस आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने की बात कह रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें यह पता ही नहीं कि राजकुमार ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naib Tehsildar committed suicide by shoot himself in Bijnor Loving and caressing younger daughter Shaavi
नायब तहसीलदार राजकुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी बेटी शावी को प्यार-दुलार किया
नायब तहसीलदार राजकुमार सरकारी काम से हाईकोर्ट प्रयागराज गए थे। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे लौटे। घर पर छोटी बेटी शावी को प्यार-दुलार किया। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। नहाने और तैयार होकर ड्यूटी पर जाने की बात कहते हुए राजकुमार कमरे में दाखिल हुए थे, करीब 20 मिनट तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद रहा। बाद में दरवाजा तोड़ा गया तो बेड पर खून से लथपथ मिले।

 
विज्ञापन
Naib Tehsildar committed suicide by shoot himself in Bijnor Loving and caressing younger daughter Shaavi
बिजनौर में नायब तहसीलदार के आत्महत्या करने के बाद उनके घर पर घटना की जानकारी लेती डीएम व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की हालत देख पिता कुंवरपाल बिलख पड़े, उनके मुंह से निकला, सब लुट गया अंधेरा हो गया दुनिया में। पिता कुंवरपाल, अधिकारियों से रोते हुए यह गुहार लगाते रहे कि उनके बेटे को किसी तरह से बचा लो..। उधर, राजकुमार की पत्नी आंचल घटना के बाद से बेसुध हो गई। दोपहर बाद तक बेसुध हालत में पड़ी रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed