फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या से उजड़ गया परिवार, छह साल पहले हुई थी शादी, हर तरफ पसरा मातम

Tue, 30 Aug 2022 05:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Aug 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Murder in Meerut: PNB Bank manager wife and son were murdered after six years of marriage
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में PNB बैंक मैनेजर की पत्नी और पांच साल बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं देर रात नींद से जागी पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। इससे पहले कई बार बैंक मैनेजर ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन, पुलिस ने उनकी एक न सुनी। ऐसे में पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये है वारदात
हस्तिनापुर में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक मैनेजर संदीप कुमार के घर में डकैती के बाद उनकी गर्भवती पत्नी व बेटे का कत्ल कर दिया गया। सवाल है कि डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

Murder in Meerut: PNB Bank manager wife and son were murdered after six years of marriage
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

वहीं शाम में ऑफिस से घर लौटने के बाद जब मैनेजर को घर पर ताला लगा मिला तो वह सीधे थाने पहुंच गए। इसके बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और मैनेजर वापस घर आए। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। वहीं परिजनों ने ताला तोड़ा तो अंदर का हाल देख पैरों तले जमीन खिसक गई। 

Murder in Meerut: PNB Bank manager wife and son were murdered after six years of marriage
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

मोबाइल घर में और स्कूटी गायब मिली
शिखा के दोनों मोबाइल घर में टेबल पर रखे थे, जबकि स्कूटी गायब थी। बैंक मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि घर से ढाई लाख रुपये नगद और 15 लाख के जेवरात गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Meerut: PNB Bank manager wife and son were murdered after six years of marriage
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

करीबी पर जताया शक 
परिवार का कहना है कि करीबी पर डकैती के बाद हत्या करने का शक है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। परिजनों का कहना है कि शिखा गर्भवती थी और वह घर से बाहर नहीं जाती थी। 

विज्ञापन
Murder in Meerut: PNB Bank manager wife and son were murdered after six years of marriage
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि घर में बाहर के लोगों की आवाजाही भी कम थी। सिर्फ परिचित ही आते थे। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शिखा से दरवाजा खुलवाया गया और फिर बदमाशों ने वारदात की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed