{"_id":"630df0edbd5b8a56ac7a5925","slug":"stray-animals-terror-killed-a-farmer-in-muzaffarnagar-bulls-clashed-on-the-highway-in-baghpat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: आवारा पशुओं के आतंक, किसान की ली जान, तो कहीं हाईवे पर भिड़े सांड, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: आवारा पशुओं के आतंक, किसान की ली जान, तो कहीं हाईवे पर भिड़े सांड, जनता परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Aug 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आवारा पशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में जनता आवारा पशुओं के खौफ में जी रही है। यहां रमाला क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किशनपुर बराल बस स्टैंड पर कई आवारा सांड आपस भिड़ गए। जिन्होंने कई घंटे तक उत्पात मचाया। सांडों की टक्कर लगने से सात बाइक और पांच फलों की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
बता दें कि पश्चिमी यूपी में कई जिलों में आवारा पुश बुरी तरह आतंक मचाए हुए हैं। बागपत जनपद के कई क्षेत्रों में गली-मोहल्ले से लेकर बाजार और मुख्य मार्गों पर आवारा पशु बैठे रहते हैं, जिससे लोगों का रास्तों से निकलना मुश्किल है। ये पशु लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। आवारा पशुओं के आतंक का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में सांड़ ने किसान राजबीर सिंह (60) को पटक-पटककर मार डाला था। बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड को हटाने के लिए किसान खेत में गया था।
2 of 5
आवारा पशु
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में किशनपुर बराल बस स्टैंड पर कई सांड़ों के भिड़ने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाईवे पर भिड़ रहे आवारा सांड़ों को हटाने का स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास भी किए, लेकिन वे नहीं हटे।
सांडों की टक्कर लगने से सतेंद्र किशनपुर बराल, जयसिंह नांगल, हरिओम रमाला, रवि कंडेरा समेत सात बाइक, फलों की पांच ठेली भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सांडों के जाने के बाद बस स्टैंड पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांड के सिर में फंसा कूड़ेदान
- फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार आवारा गोवंश हाईवे पर उत्पात मचाकर वाहनों को क्षतिग्रस्त का चुके हैं। उधर, किशनपुर बराल स्टैंड पर स्थानीय निवासी सतेंद्र, दुकानदार राजू, विक्रम आदि ने सांड़ों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 5
सांड के सिर में फंसा कूड़ेदान
- फोटो : amar ujala
इससे पहले नगर के सराफा बाजार में संजय कुमार को एक आवारा सांड ने छह फीट ऊंचा उछालकर पटक दिया था। वह सुबह के समय अपने घर से दुकान पर जा रहे थे, जब वह बाजार में अपनी दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से आवारा पशु ने हमला कर घायल कर दिया। कई बार स्थानीय लोग नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से नगर में घुस रहे आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी इसे अनसुना कर देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।