मेरठ में एमबीए के छात्र वैभव त्यागी (25) पुत्र राजीव त्यागी की थाने से लौटते समय कुआंखेड़ा रहदरा मार्ग पर एलानिया हत्या कर दी गई। दो घंटे पहले ही वैभव ने जान का खतरा जताते हुए परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी थी।
Murder: खाकी पर सवाल, क्यों नहीं हुई गंभीरता से जांच? एलानिया मर्डर से उजड़ गया परिवार, एक साल पहले हुई थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने बताया कि आरोपी वैभव को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रविवार को वह थाने गया तो यह बात हत्यारोपियों को नागवार गुजरी। चारों हत्यारोपी रहदरा-कुआंखेड़ा संपर्क मार्ग पर घात लगाकर बैठ गए और लौटते समय 315 बोर के तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल की तरफ दौड़े। उन्होंने घायल को मेरठ शहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान वैभव की मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर से परिजन सदमे में आ गए। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। वैभव के भाई अक्षय त्यागी ने कहा कि उनका भाई जान बचाने की गुहार लगाने थाने गया था। उसे न सुरक्षा दी गई और न ही तत्काल कोई कार्रवाई की गई।
पुलिस जानिए क्या बोली...
परीक्षितगढ़ थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि वैभव तहरीर लेकर थाने में आया था। उसकी शिकायत पर तुरंत गांव के लिए रवाना हो गए थे। वैभव आगे-आगे था और हम पीछे थे, इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस की उदासीनता के बिंदु की भी जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि वैभव की तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पुलिस गांव में जाने ही वाली थी कि वारदात हो गई।
भाजपा के पूर्व विधायक मोर्चरी में धरने पर बैठे
किठौर से भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी वैभव के परिजनों से मिलने गए। वह समर्थकों संग मोर्चरी पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक ने कहा कि हत्यारोपी सपा से जुड़े हैं। आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह नहीं हटेंगे।

कमेंट
कमेंट X