सब्सक्राइब करें

UP: एक मोबाइल, दो बहनें और पिता की पाबंदियां, रियल जिंदगी में रील के ख्वाब बिखरते ही उठाया चाकू; बाप का कत्ल

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Feb 2026 03:59 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मोरना में पिता की हत्या करने वाली बेटी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी कोमल ने बताया कि उसकी उम्र 32 साल हो गई है। पिता ने उसकी शादी नहीं की। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के निशाने पर पिता और बड़ा भाई था। अगर वारदात के दौरान भाई सामने आता तो वह हमला कर सकती थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News Two Sisters Allegedly Kill Father One mobile phone, two sisters and father restrictions
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मोरना के किसान रामप्रसाद की हत्या के मामले में रील और रियल जिंदगी के बीच के अंतर की जद्दोजहद भी शामिल है। पुराने ख्यालात के पिता की सख्ती और नए दौर की बेटियों के सपनों के बीच टकराव से खूनी इबारत लिखी गई। दोनों बहनें पिता से छिपकर एक मोबाइल चलाती थीं। रील में सुनहरे ख्वाब और बेटियों की आजादी दिखती थी, जबकि रियल में सख्त पिता और किसान परिवार की लाचारियां थीं।


पुलिस जांच में सामने आया कि किसान रामप्रसाद और उनका बेटा अमित परिवार की महिलाओं के प्रति सख्त मिजाज थे। वारदात से तीन दिन पहले ही अमित ने अपनी छोटी बहन की पिटाई कर दी थी। दोनों बहनें पिता से पहले ही नाराज थी, ऊपर से भाई की सख्ती ने और अधिक तनाव बढ़ा दिया। असल में पुराने ख्यालात के पिता राम प्रसाद बेटियों के कपड़ों को लेकर भी सख्त मिजाज बताए गए हैं।
Trending Videos
Muzaffarnagar News Two Sisters Allegedly Kill Father One mobile phone, two sisters and father restrictions
किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही नहीं मोहल्ले, रिश्तेदार या परिवार में भी बेटियों को भेजने से परहेज करते थे। तीन बड़ी बेटियों का समय गुजरा। बाल अपचारी कक्षा 11 की छात्रा के साथ भी रोजाना इसी तरह का व्यवहार किया जाने लगा। यहीं से नफरत बढ़नी शुरू हुई। मोबाइल की रील में बेटियों के सुनहरे ख्वाब देखने वाली दोनों बहनों ने अपनी रियल जिंदगी में परेशानियां देखी। इसके बाद उन्होंने पिता की हत्या कर डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News Two Sisters Allegedly Kill Father One mobile phone, two sisters and father restrictions
आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक मोबाइल, दो बहनें और पिता की पाबंदियां
दोनों बहनें एक ही मोबाइल का प्रयोग करती थीं। मन पसंद कपड़े पहनने की ख्वाहिश रही लेकिन पिता की डांट के सामने उनके सपने पूरे नहीं हुए। पिता दोनों को टोका टाकी करते थे। यही वजह है कि नफरत बढ़ती गई और मामला हत्या तक पहुंच गया।
Muzaffarnagar News Two Sisters Allegedly Kill Father One mobile phone, two sisters and father restrictions
मृतक किसान राम प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिले में इस तरह पिता पर बेटियों की पहली वारदात
मुजफ्फरनगर जिले में अपराध की वारदातों में महिलाओं का नाम पहली बार नहीं आया है। पति की हत्या के मामलों में सबसे अधिक नाम शामिल रहे लेकिन मोरना की वारदात अलग अंदाज में हुई। ऐसा पहली बार हुआ कि दो बेटियों ने ही साजिश रची और पिता का खून बहा दिया।
विज्ञापन
Muzaffarnagar News Two Sisters Allegedly Kill Father One mobile phone, two sisters and father restrictions
आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तों के कत्ल में महिलाओं का नाम पहले भी आया है। वैलेंटाइन डे पर ही महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। खुद पत्नी ने पैर पकड़े और प्रेमी ने हथौड़े से वार किए थे। ऐसा पहली बार देखने को मिला कि दो बेटियों ने अपने घर में ही पिता की हत्या की साजिश रची। खीर बनाई और इसके बाद पूरे परिवार को नशे में कर सनसनीखेज वारदात अंजाम दी थी।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed