{"_id":"69cca0928ef1a9cd440f9762","slug":"muzaffarnagar-three-murder-and-suicide-four-lives-lost-including-two-innocents-over-just-1-500-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: डेढ़ हजार के लिए चार की जिंदगी खत्म, पूरा दिन और फिर रात में भी विवाद; इस रिपोर्ट से सुलझेंगी गुत्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डेढ़ हजार के लिए चार की जिंदगी खत्म, पूरा दिन और फिर रात में भी विवाद; इस रिपोर्ट से सुलझेंगी गुत्थियां
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:42 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले।
मुजफ्फरनगर के सरवट की गली नंबर छह में मातम पसरा है। डेढ़ हजार रुपये की ईदी के विवाद में रिश्तों की माला के मोती बिखर गए। पेंटर इरशाद का पूरा परिवार मौत की नींद सो गया। पड़ोसियों ने दिन में समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आवाज आनी बंद हो गई। सुबह दरवाजा नहीं खुला। परिवार, पड़ोसी और पुलिस भी हैरान रह गई।
चार दिन पहले भोकरहेड़ी से आई पेंटर की बहन सोमवार को अपने घर चली गई थी। इसके बाद पति-पत्नी का विवाद और हंगामा होने लगा। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बहन को ईदी देना इरशाद के लिए मुसीबत बन गया था। उसके ससुराल वालों ने आकर हंगामा किया और मारपीट की।
Trending Videos
2 of 13
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। सोमवार देर रात इरशाद के घर से पति-पत्नी की आवाज आती रही। पड़ोसी इनाम बताते हैं कि सुबह लगभग तीन बजे के बाद आवाज आनी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
सरवट में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर लगभग पौने बारह बजे तक न इरशाद बाहर नहीं निकला और न ही घर से आवाज आई तो उसका भाई नौशाद व अन्य पड़ोसी किसी तरह घर पहुंचे थे। चार बजे से दोपहर के बारह तक के बीच आठ घंटे के सन्नाटे के बाद इस परिवार के सदस्यों की मौत का मामला सामने आया तो क्षेत्र के लोग मौके की ओर दौड़े।
4 of 13
मृतक इरशाद का गमजदा भाई नौशाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंद मिनटों में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे। मृतका नौरीन की बहन अर्शी का कहना था कि उनकी बहन ने एक माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। उसकी बहन और जीजा के बीच 1500 रुपये ईदी के रूप में ननद को देने पर विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी बहन के साथ मोहल्ले में मारपीट की गई थी। मंगलवार को भी उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
5 of 13
जानकारी देते एसएसपी संजय कुमार वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल बाकी... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेंगी गुत्थियां
बंद कमरे में पेंटर इरशाद के परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में अभी कई सवाल बाकी है। पेंटर की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हुई लेकिन उसकी पत्नी और बच्चों की मौत की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जहरीले पदार्थ से मौत हुई या फिर कोई दूसरी वजह रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।