सब्सक्राइब करें

UP: दरांती, चाकू और बाल, पहले वार से आंखें खुलीं, चौथे से निकली जान; 'कातिल' बेटियों के जख्मों ने खोल दिया राज

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Feb 2026 01:38 PM IST
सार

मुजफ्फनगर में किसान की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा किया है। किसान रामप्रसाद की हत्या के राज से दो ही घंटे में पर्दा उठा दिया। नशीली खीर से गहरी नींद में सोए किसान पर चाकू से पहला वार हुआ तो आंख खुल गई। हमलावर बेटियों ने चार वार किए। किसान ने आखिरी पल तक जान बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों हमलावर भी जख्मी हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Two daughters murdered their father she upset with restrictions
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना इलाके के मोरना गांव में दो सगी बहनों ने सोमवार तड़के तीन बजे अपने पिता राम प्रसाद (55) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पाबंदी, टोका-टाकी और शादी नहीं करने की वजह से पिता से नाराज थीं। 


भाई अमित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो घरेलू चाकू, खून से सने कपड़े, नींद की गोलियां व खाली रैपर बरामद किए हैं। एक हत्यारोपी कक्षा 11 की छात्रा है। बाल अपचारी होने की वजह से उसे राजकीय बालगृह बालिका नोएडा भेजा गया है। वहीं, बालिग आरोपी को महिला जेल भेजा गया है। 
Trending Videos
Muzaffarnagar Two daughters murdered their father she upset with restrictions
किसान की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल ने किसान रामप्रसाद की हत्या के राज से दो ही घंटे में पर्दा उठा दिया। नशीली खीर से गहरी नींद में सोए किसान पर चाकू से पहला वार हुआ तो आंख खुल गई। हमलावर बेटियों ने चार वार किए। किसान ने आखिरी पल तक जान बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों हमलावर भी जख्मी हो गई। पुलिस ने दोनों के जख्म की वजह जानने का प्रयास किया तो पूरी कहानी से पर्दा उठता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Two daughters murdered their father she upset with restrictions
हत्या के बाद विलाप करती किसान की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों बहनों ने परिवार को नशीली खीर खिलाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पहले सोमवार तड़के तीन बजे दोनों ने परिवार के सदस्यों को हिलाकर देखा लेकिन किसी की आंख नहीं खुली। इसके बाद घर में रखे दो चाकू उठाकर लाई। दोनों ने वार शुरू किए। 
Muzaffarnagar Two daughters murdered their father she upset with restrictions
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान किसान की आंखें खुल गई और जान बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बहनों के सिर पर मौत सवार थी। पिता की गर्दन और पेट पर वार करती रहीं। वारदात करने के बाद दोनों बहने फिर से सो गई।
विज्ञापन
Muzaffarnagar Two daughters murdered their father she upset with restrictions
आरोपी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बहन का चेहरा और दूसरी के हाथ पर चोट 
सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कोमल के चेहरे पर जख्म था। इसके अलावा दूसरी आरोपी के हाथ पर कटे हुए का निशान मिला। पुलिस ने सवाल किया तो कोमल ने कहा कि बग्गी में चोट लग गई थी। यहीं से पुलिस का शक गहराया। पहले कोमल शक के दायरे में आई और इसके बाद उसकी बहन भी जांच के घेरे में आ गई।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed