फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: पिता ने ली थी मां की जान, तेरहवीं में बेटे के सिर बंधी पगड़ी, 17 साल के देव ने थामा मासूमों का हाथ

Tue, 14 Jul 2026 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर में सोशल मीडिया प्रभावक निशा चौहान की हत्या के बाद तेरहवीं की रस्म में 17 वर्षीय बेटे देव के सिर पर जिम्मेदारी की पगड़ी बांधी गई। अब परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई है।

विज्ञापन
Nisha Chauhan murderAfter Mother's Murder, 17-Year-Old Son Takes Family Responsibility at Pagri Ceremony
निशा चौहान की तेरहवीं में बेटे के सिर बंधी पगड़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा कस्बे में सोशल मीडिया प्रभावक और सौंदर्य विशेषज्ञ निशा चौहान की हत्या के बाद सोमवार को तेरहवीं की रस्म अदा की गई। गमगीन माहौल में सर्वसमाज के लोगों ने उनके 17 वर्षीय बड़े बेटे देव के सिर पर जिम्मेदारी की पगड़ी बांधी। इस भावुक पल के साथ ही देव के कंधों पर अपने दो छोटे भाई-बहन और परिवार की जिम्मेदारी आ गई।

Nisha Chauhan murderAfter Mother's Murder, 17-Year-Old Son Takes Family Responsibility at Pagri Ceremony
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम

तेरहवीं में छलका बेटे का दर्द
निशा चौहान की हत्या के बाद परिवार अभी भी गहरे सदमे में है। जिस घर में कुछ दिन पहले तक खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। तेरहवीं की रस्म के दौरान देव अपनी मां को याद कर भावुक हो गया। उसके साथ मौजूद छोटे भाई और बहन भी बार-बार मां को याद कर रो पड़े। उपस्थित लोगों ने बच्चों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Nisha Chauhan murderAfter Mother's Murder, 17-Year-Old Son Takes Family Responsibility at Pagri Ceremony
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम

तीन जुलाई को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि तीन जुलाई को निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने स्वयं पर भी हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया था। पूरी घटना घर में लगे निगरानी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी। घायल आरोपी का उपचार कराने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले में निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nisha Chauhan murderAfter Mother's Murder, 17-Year-Old Son Takes Family Responsibility at Pagri Ceremony
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम

जांच जारी, जेल भेजने की तैयारी
परिजनों ने आरोप लगाया था कि गली में फाटक लगाने के विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में इस आरोप की पुष्टि करने वाले साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस आरोपी प्रदीप को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव

विज्ञापन
Nisha Chauhan murderAfter Mother's Murder, 17-Year-Old Son Takes Family Responsibility at Pagri Ceremony
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
महिला आयोग की सदस्य ने परिजनों से की मुलाकात
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने देव, शुभ, एंजल और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों को न्याय दिलाने और शासन स्तर पर मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed