फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supreme Court Hearing Today on Meerut Central Market, Traders Offer Prayers at Augharnath Temple

Meerut: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, औघड़नाथ में लगाई अंतिम अर्जी, सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में दहशत

Tue, 14 Jul 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

मेरठ की सेंट्रल मार्केट से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले व्यापारियों ने औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और सर्वधर्म प्रार्थना कर न्याय की गुहार लगाई। 44 सील भवनों पर अदालत का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Supreme Court Hearing Today on Meerut Central Market, Traders Offer Prayers at Augharnath Temple
सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट से जुड़े प्रकरण में मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई से पहले व्यापारियों में चिंता और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। संभावित फैसले को देखते हुए सोमवार को बाजार अधिकांश समय बंद रहा। व्यापारियों ने न्याय और अपने व्यापार की सुरक्षा की कामना के लिए सर्वधर्म प्रार्थना, रुद्राभिषेक और औघड़नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


सर्वधर्म प्रार्थना के साथ न्याय की गुहार
सुनवाई से एक दिन पहले व्यापारियों ने शांति, सौहार्द और न्याय की कामना को लेकर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। मुख्य यजमान के रूप में दिनेश गुप्ता, सुषमा रानी, दिनेश मखीजा, अलका मखीजा, महिपाल सिंह और सावित्री मलिक शामिल रहे। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने जैन धर्म के नमोकार मंत्र का पाठ कर सभी के वैधानिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की प्रार्थना की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन

औघड़नाथ मंदिर में पहुंचे व्यापारी और महिलाएं
सोमवार शाम बड़ी संख्या में व्यापारी और महिलाएं छावनी स्थित औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपने आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। दूसरी ओर सेक्टर-दो तथा गोल मंदिर क्षेत्र में महिलाओं का धरना भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

44 सील भवनों पर टिकी सबकी नजर
इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के वर्ष 2024 के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद ने इस वर्ष अप्रैल में पूर्ण रूप से व्यावसायिक गतिविधियों वाले 44 भवनों को सील कर दिया था। इसके अलावा 815 भवन स्वामियों को भी नोटिस जारी किए गए थे। वर्तमान में बाजार की लगभग 90 प्रतिशत दुकानें बंद हैं और कई व्यापारी स्वयं ही निर्धारित निर्माण सीमा हटाने का कार्य कर रहे हैं। कानूनी जानकारों का मानना है कि न्यायालय सील भवनों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश दे सकता है।

52 अधिवक्ता रखेंगे पक्ष, सलमान खुर्शीद से मिले व्यापारी
मामले की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय की सूची में 302वें क्रम पर है। विभिन्न पक्षों की ओर से कुल 52 अधिवक्ता अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। इस बीच व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। व्यापारियों का कहना है कि सुनवाई के दौरान सलमान खुर्शीद उनकी ओर से पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed