{"_id":"6a54c9f8d4e9d781410f746d","slug":"meerut-congress-delegation-stopped-at-kashi-toll-plaza-while-heading-to-meet-victim-s-family-in-meerut-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: काशी टोल पर घंटों चला हंगामा, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोकने पर नारेबाजी, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: काशी टोल पर घंटों चला हंगामा, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोकने पर नारेबाजी, पुलिस से नोकझोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:50 PM IST
सार
मेरठ छात्रा हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को टोल पर रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में छात्रा हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को मेरठ-दिल्ली मार्ग स्थित काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को टोल पर रोका
- फोटो : अमर उजाला
काशी टोल पर रोका गया प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने और उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने के लिए मेरठ पहुंच रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस में स्थित काशी टोल प्लाजा पर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
3 of 5
पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को टोल पर रोका
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वे केवल पीड़ित परिवार की शिकायत लेकर अधिकारियों से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें जबरन रोक दिया गया। उनका कहना था कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में पुलिस विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और आम लोगों के साथ भी इसी प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को टोल पर रोका
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र गौतम ने उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक राजेंद्र गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छात्रा हत्याकांड के समय भी उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया था और घंटों तक काशी टोल प्लाजा पर रोके रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार फिर न्याय की मांग को लेकर जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल और उससे जुड़े नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी जा रही है, जबकि विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को रोका जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में पीड़ित परिवार से मिलना भी अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को टोल पर रोका
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे ये नेता
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में सांसद इमरान मसूद, सांसद किशोरी लाल शर्मा, सांसद तनुज पुनिया, सांसद कर्मवीर बौद्ध, उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल, विधायक वीरेंद्र चौधरी, विधायक राजेंद्र गौतम तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।