फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Congress Delegation Stopped at Kashi Toll Plaza, Leaders Protest and Accuse Police

मेरठ छात्रा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल पर रोका, हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 13 Jul 2026 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2026 12:53 PM IST
सार

मेरठ में छात्रा हत्याकांड के मामले में एसएसपी से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Meerut: Congress Delegation Stopped at Kashi Toll Plaza, Leaders Protest and Accuse Police
काशी टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में छात्रा हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को मेरठ-दिल्ली हाईवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन




टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने के लिए मेरठ पहुंच रहा था। इसी दौरान काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वे पीड़ित परिवार की शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें जबरन रोक दिया। उनका कहना था कि इस प्रकार की कार्यशैली लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है और इससे प्रदेश का माहौल प्रभावित हो रहा है।

प्रदेश सरकार को भी घेरा
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उनका आरोप था कि सरकार के संरक्षण में पुलिस को खुली छूट दी गई है, जिसके चलते आम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

प्रतिनिधिमंडल में रंजन शर्मा महानगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मय राजेंद्र गौतम कांग्रेस उत्तरप्रदेश प्रभारी, इमरान मसूद कांग्रेस सांसद सहारनपुर, तनुज पूनिया सांसद बाराबंकी कांग्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed