फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 14 medicine traders defrauded of ₹40 lakh in Khairnagar; operator fled after closing the shop.

Meerut: खैरनगर में 14 दवा कारोबारियों से 40 लाख की धोखाधड़ी, दुकान बंद कर फरार हो गया संचालक; FIR दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 05:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 13 Jul 2026 05:09 PM IST
सार

खैरनगर स्थित भानू फार्मा बाबा मेडिमाल ने 14 दवा कारोबारियों से दवाएं मंगाई, लेकिन भुगतान करने के बजाय गायब हो गया। केवल तीन लाख का भुगतान किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: 14 medicine traders defrauded of ₹40 lakh in Khairnagar; operator fled after closing the shop.
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मेरठ के खैरनगर स्थित भानू फार्मा बाबा मेडिमाल ने नोएडा की फार्मा कंपनी सहित 14 दवा कारोबारियों से 40 लाख रुपये की दवाएं मंगाईं। बाद में भुगतान करने से इन्कार कर दिया। सभी ने भुगतान का तकादा किया तो आरोपी दुकान बंद कर भाग गया। देहली गेट थाने में आरोपी फार्मा कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 

गौतमबुद्धनगर निवासी जय मेडिकल एजेंसी के प्रबंधक विशाल उपाध्याय, मेरठ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल और होलसेलर एंड रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने तहरीर दी। पीड़ित 13 फार्मा कंपनियों के प्रबंधकों ने भी शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी फर्मों ने भानू फार्मा को 40 लाख रुपये की दवाएं सप्लाई की थीं। नोएडा की कंपनी का ऑर्डर कंपनी के प्रतिनिधि विकास कुमार ने दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्डर डिलीवर होने के बाद भानू फार्मा ने नोएडा की कंपनी को केवल तीन लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद बाकी भुगतान नहीं दिया गया। इसी तरह खैरनगर की 13 फार्मा कंपनियों से भानू फार्मा ने 30 लाख रुपये की दवाएं लीं। इनका भी भुगतान नहीं किया गया। आरोपी ने कॉल उठाना भी बंद कर दिया। 
 
विज्ञापन

फार्मा कंपनियों के प्रबंधकों ने बताया कि भानू फार्मा का लाइसेंस नीतू सिंह पत्नी विश्वेंद्र सिंह निवासी रोशनपुर डोरली के नाम है। वह अपने पति के साथ इसका संचालन करती हैं। उनका भाई रोहित केन निवासी सरस्वती विहार भानू फार्मा कंपनी के लिए दवाओं का क्रय-विक्रय करता है। 
 

देहली गेट पुलिस ने विशाल उपाध्याय की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाना देहली गेट पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed