फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Leader Aditya Pawar Killed in Ganga Expressway Accident, Vijay Singh Rana Critical

Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, रालोद नेता आदित्य पवार की मौत, विजय सिंह राणा गंभीर घायल

Mon, 13 Jul 2026 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा के आगे हुए सड़क हादसे में राष्ट्रीय लोकदल के नेता आदित्य पवार की मौत हो गई, जबकि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
RLD Leader Aditya Pawar Killed in Ganga Expressway Accident, Vijay Singh Rana Critical
रालोद नेता आदित्य पवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से मेरठ लौट रहे राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व छात्र सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पवार की गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार में सवार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राजनीतिक और छात्र संगठनों में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल पर रोका, हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

खड़खड़ी टोल प्लाजा पार करते ही हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब दो बजे 35 वर्षीय आदित्य पवार, जो शामली जनपद के घोसंगपुर गांव के निवासी थे, अपने साथी विजय सिंह राणा के साथ एक्सयूवी-700 वाहन से प्रयागराज से मेरठ लौट रहे थे।

दोनों गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ की ओर आ रहे थे। खड़खड़ी टोल प्लाजा पार करने के कुछ ही दूरी बाद वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ी।

अस्पताल में आदित्य को मृत घोषित किया गया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य पवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय सिंह राणा का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी अन्य वाहन की टक्कर के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस वाहन चालक को झपकी आने, वाहन के अचानक अनियंत्रित होने तथा अन्य संभावित तकनीकी कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परीक्षण के बाद आदित्य पवार का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया गया।

15 वर्षों से छात्र और संगठन की राजनीति में थे सक्रिय
आदित्य पवार और विजय सिंह राणा पिछले लगभग 15 वर्षों से राष्ट्रीय लोकदल और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। दोनों ने छात्र हितों और युवाओं से जुड़े विभिन्न आंदोलनों में भागीदारी निभाई थी। रालोद मेरठ जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं और पूर्व छात्र नेताओं ने आदित्य पवार के निधन को संगठन और छात्र राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed