Meerut: घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी पुलिस हिरासत में
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने सोमवार सुबह खूनी रूप ले लिया। नई बस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
रातभर चलता रहा विवाद
पुलिस के अनुसार नई बस्ती निवासी विमलेश का रविवार रात अपने पति सुरेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच पूरी रात कहासुनी होती रही। सोमवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया।
यह भी पढ़ें: UP: गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस को बैसाखी की जरूरत नहीं, अपने दम पर लड़ सकते हैं चुनाव
अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान
घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।