सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

न्यूटिमा विवाद: चिकित्सकों की हड़ताल का डर या नहीं मिला फोर्स? हॉस्पिटल में सीलिंग की कार्रवाई टली, दिया समय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
Nutima dispute: Fear of doctors strike or no force available? Sealing action in hospital postponed
चिकित्सकों का जमावड़ा - फोटो : Amar Ujala

न्यूटिमा अस्पताल और सपा विधायक अतुल प्रधान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ न्यूटिमा अस्पताल के खिलाफ अतुल कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। वहीं मेरठ विकास प्राधिकरण ने नोटिस की तिथि पूरी होने पर आज अस्पताल के बेसमेंट में सील लगाने के निर्देश दिए थे। आज सीलिंग की कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन आईएमए चिकित्सकों ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया।



चिकित्सकों ने कहा कि प्राधिकरण न्यूटिमा अस्पताल को व्यवस्था बनाने के लिए तीन सप्ताह का समय दे। अगर समय नहीं मिला और अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की तो सभी चिकित्सक प्राधिकरण उपाध्यक्ष को अस्पतालों और क्लीनिकों की चाभी सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद एन वक्त पर मेडा और सीएमओ ने कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

Trending Videos
Nutima dispute: Fear of doctors strike or no force available? Sealing action in hospital postponed
न्यूटिमा में चिकित्सकों का जमावड़ा - फोटो : Amar Ujala

आईएमए चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के एलान से पुलिस और सीएमओ बैकफुट पर आ गया। न्यूटिमा हॉस्पिटल के बेसमेंट की सीलिंग कार्रवाई स्थगित कर दी गई है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने पुलिस फोर्स न मिलने से कार्रवाई स्थगित करने की बात कही है। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने भी 15 दिन का वक्त मांगा है। छह दिसंबर के चलते पुलिस-प्रशासन ने भी फोर्स देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutima dispute: Fear of doctors strike or no force available? Sealing action in hospital postponed
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala

बता दें कि मेरठ विकास प्राधिकरण ने न्यूटिमा के बेसमेंट को सील करने की तैयारी कर रखी थी। न्यूटिमा हॉस्पिटल प्रबंधन ने कमिश्नर के आदेशों को भी दरकिनार कर रखा है। आज मेडा को सीलिंग कार्रवाई करनी थी, लेकिन आईएमए के हड़ताल पर जाने के धमकी के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग बैकफुट पर आ गया।

Nutima dispute: Fear of doctors strike or no force available? Sealing action in hospital postponed
अस्पताल में चिकित्सकों का जमावड़ा - फोटो : Amar Ujala

अस्पताल में सुबह से ही चिकित्सकों का जमावड़ा
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि सोमवार तक अस्पताल की ओर से न तो बेसमेंट में किए गए निर्माण हटाए और न ही किसी तरह का आवेदन किया गया। ऐसे में प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव समेत समस्त परिवर्तन दल को निर्देश दिए गए, जिसके तहत अपर और लोअर बेसमेंट को सील करने के लिए व्यवस्था बनाने को कहा गया। सुबह टीम को थाना मेडिकल पहुंचने के निर्देश दिए गए थे लेकिन मंगलवार को सुबह से ही अस्पताल में चिकित्सकों को जमावड़ा लगने लगा और चिकित्सकों ने हड़ताल की चेतावनी दे डाली। इसके बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया।

विज्ञापन
Nutima dispute: Fear of doctors strike or no force available? Sealing action in hospital postponed
अस्पताल में चिकित्सकों का जमावड़ा - फोटो : Amar Ujala

मेडा ने मरीजों के स्वास्थ्य का दिया हवाला, पुलिस-फोर्स न मिलने की कही बात
मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव का कहना है कि सीएमओ द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दो सप्ताह का समय मांगा गया है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक आयोजनों के कारण पुलिस प्रशासन ने फोर्स देने में असमर्थता जताई। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed