फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जबरन सफाई के विरोध में सड़क पर उतरीं पॉलिटेक्निक छात्राएं, देहरादून-सहारनपुर रोड किया जाम

Sat, 28 Sep 2019 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic girls students in saharanpur protest against cleaning toilets forcibly
देहरादून-सहारनपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में अव्यवस्थाओं और छात्राओं से जबरन शौचालय साफ कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


छात्राओं ने देहरादून सहारनपुर रोड पर धरना दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन छात्राएं प्रिसिपल को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ी हैं: -

 
Polytechnic girls students in saharanpur protest against cleaning toilets forcibly
देहरादून-सहारनपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं शिकायत को लेकर मंडलायुक्त के निर्देश पर गठित जांच टीम ने निरीक्षण और बयानों के बाद जांच रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य दिलजिंदर कौर को स्थानांतरण किए जाने एवं साफ-सफाई, भोजन और पानी की व्यवस्था में लापरवाही बरते जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है।    

 
Polytechnic girls students in saharanpur protest against cleaning toilets forcibly
देहरादून-सहारनपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त संजय कुमार के निर्देश पर जांच के लिए गठित टीम में उपजिलाधिकारी सदर सहारनपुर अनिल कुमार सिंह, सीओ मुकेश मिश्र, डॉक्टर विपिन गिरि प्राचार्य राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर सहारनपुर व पुलिस निरीक्षक महिला थाना सरिता सिंह बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण टीम ने परिसर, मैस आदि का निरीक्षण किया और छात्राओं से पूछताछ की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Polytechnic girls students in saharanpur protest against cleaning toilets forcibly
छात्राओं को समझाने की कोशिश करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि पॉलिटेक्निक परिसर में चारों तरफ बड़ी-बड़ी जंगली घास और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। मैस के निरीक्षण में आटा, दाल, चावल, मसाले आदि का भंडारण खुले बोरों और थैलियों में मिला। जिसे सही नहीं माना गया।


दाल के बोरे में चीटियां पाई गईं। अन्य खाद्य सामग्री के भंडारण आदि की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। आरओ व वाटर कूलर चालू हालत में नहीं पाए गए। 

विज्ञापन
Polytechnic girls students in saharanpur protest against cleaning toilets forcibly
छात्राएं प्रिंसिपल को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ी हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्रकरण के संबंध में प्रधानाचार्य का लिखित बयान दर्ज किया गया। संयुक्त निरीक्षण में ये साफ हो गया कि छात्राओं के हॉस्टल में सफाई व्यवस्था अत्यंत सोचनीय है और मैस में घटिया खाना परोसा जा रहा है। निरीक्षण और छात्राओं के बयान में ये बात भी सामने आई कि छात्राएं व स्टाफ, प्रधानाचार्य से बेहद डरे और सहमे हुए हैं। टीम ने प्रधानाचार्य को स्थानांतरित करने की संस्तुति कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed