{"_id":"5c6c59b7bdec224df422e631","slug":"pulwama-encounter-ajay-s-funeral-in-an-impassable-atmosphere-and-mother-says-show-my-son-s-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिलखते हुए मां बोली- मेरे लाल का चेहरा तो दिखा दो, पत्नी ने कहा- मैं तो अब जिंदा लाश, 21 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलखते हुए मां बोली- मेरे लाल का चेहरा तो दिखा दो, पत्नी ने कहा- मैं तो अब जिंदा लाश, 21 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 21
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर तरफ मातम। सिसकियां। शहीद की मां चुप होती तो बहन के आंसुओं का सैलाब बहने लगता। उसको चुप कराते तो पत्नी चीत्कार करने लगती। हर किसी को बिलखता देख परिवार के मुखिया भी फफकने लग जाते। मुंह छिपाकर बस यही बुदबुदाते कि अजय तू तो चला गया। बच्चों का क्या होगा।
2 of 21
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 28 घंटे तक इस परिवार ने जो झेला वो कोई न समझ सकता। न महसूस कर सकता है। इकलौते लाल को खोने वाला ये परिवार कभी इस भरपाई को पूरा नहीं कर पाएगा।
3 of 21
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अजय के बड़े होते बेटे के सवालों का जवाब नहीं दे पाएगा। अजय देश के लिए तो शहीद हो गए। लेकिन अपने परिवार को वे ताउम्र कभी न भरने वाला जख्म दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 21
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
जानी का बसा टीकरी गांव कभी सुर्खियों में नहीं रहा। 720 लोगों की आबादी। बेहद शांत माहौल। लेकिन सोमवार सुबह 8:30 बजे यहां के निवासी सेना से रिटायर्ड वीरपाल सिंह के घर मनहूस खबर आई। जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। खबर थी कि जम्मू के पुलवामा में तैनात वीरपाल के बेटे अजय कुमार के आतंकियों के सर्च ऑपरेशन में शहीद होने की। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
5 of 21
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अजय की पांच माह की गर्भवती पत्नी प्रियंका बेसुध हो गईं। मां कमलेश और बहन अर्चना का बुरा हाल हो गया। पिता वीरपाल ने किसी तरह आंसू रोके। लेकिन बहू और पोते की हालत देखकर वे आंसुओं का सैलाब चाहकर भी रोक न सके। पूरा दिन सिसकियों-चीत्कार में बीता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।