फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी का वीडियो देख रहा था परिवार, वहां दुश्मनों से लोहा लेते शहीद हो गया जांबाज बेटा

Tue, 19 Feb 2019 04:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Feb 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Pulwama: martyr Ajay Kumar's wedding photos and video see family members on sunday night
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात करीब 9:30 बजे का समय था और परिवार के सभी सदस्य अजय कुमार की शादी का वीडियो देख रहे थे। अजय की बहन भी ससुराल से घर आईं हुई थी। इस बीच अजय का फोन आया तो परिवार के सभी सदस्यों ने एक- एक कर बात की। मां ने अजय को बताया कि तेरी शादी का वीडियो देख रहे हैं। अजय ने मां से कहा कि रात को 11 बजे के बाद एक ऑपरेशन में जाना है। आतंकियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। आप सभी चिंता मत करो। सुबह बात करूंगा। इसके बाद अजय का फोन नहीं आया। बस खबर आई, वो भी शहादत की।

Pulwama: martyr Ajay Kumar's wedding photos and video see family members on sunday night
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि सबके खाना खाने के बाद ससुराल से आईं अजय की बड़ी बहन अर्चना, मां कमलेश, भाभी प्रियंका के साथ बैठक अजय की शादी की वीडियो देख रही थीं।

Pulwama: martyr Ajay Kumar's wedding photos and video see family members on sunday night
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

वहीं प्रियंका की कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण उनकी ननद अर्चना छपरौली से यहां आई हुई हैं। रात को काम निपटाने के बाद उन्होंने प्रियंका से शादी की वीडियो चलाने को कहा। सभी वीडियो देख रहे थे। रोज की तरह रात को अजय का फोन आया। बारी-बारी सभी से बात की। मां, बहन और बेटे आरव से बात करने के बाद वह प्रियंका से बात करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama: martyr Ajay Kumar's wedding photos and video see family members on sunday night
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

सरकार एक-दो दिन शोक मनाती है
प्रियंका ने पूछा कि कहां जा रहा हो तो उन्होंने बताया कि ऊपर से आदेश हैं कि सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ें। ऐसे में रोज ऑपरेशन चल रहा है। अजय ने कहा कि आप सो जाओ, मैं सुबह को फोन कर लूंगा। चिंता मत करना। इस पर प्रियंका ने कहा कि ठीक है, पर अपना ध्यान रखना। सरकार एक-दो दिन शोक मनाती है फिर सब भूल जाते हैं।

विज्ञापन
Pulwama: martyr Ajay Kumar's wedding photos and video see family members on sunday night
martyr ajay kumar

सुबह साढ़े पांच बजे किया फोन
प्रियंका ने सुबह साढ़े पांच बजे अजय के मोबाइल पर फोन किया तो उधर से अंजान आवाज सुनकर वे किसी बुरी खबर से आशंकित हो गईं। उन्होंने पूछा कि अजय कहां है तो फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि ऑपरेशन में गए हैं। प्रियंका ने दोबारा फोन करके कहा कि उनसे बात कराएं। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने ससुर को दी तो फिर यूनिट में बात की गई। इसके बाद पता चला कि अजय शहीद हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed