बेवफा पत्नी से हार गया, दुश्मन से अंतिम सांस तक लोहा लेने वाला 'फौजी', बच्चों के आगे नई मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात फौजी की हालत बिगड़ी एम्स रेफर
पत्नी की बेवफाई का शिकार हुए फौजी की शनिवार देर रात हालत बिगड़ गई जिसके बाद दिल्ली के बेस हॉस्पिटल से उसे एम्स में रेफर कर दिया गया। वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। पत्नी ने उसके साथ कुछ ऐसा किया कि उसका खुशियों भरा परिवार एक ही झटके में बिखर गया। अपराध साबित होने पर उसकी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया है लेकिन अब उसके दो बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी हो गइ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बच्चों को सेना को सौंप दिया है।
मेरठ के गंगानगर में फौजी सुनील चौधरी के खिलाफ रची गई हत्या की साजिश किसी धारावाहिक से कम नहीं है। इस सनसनीखेज घटना के बाद फौजी के बच्चों द्वारा अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार करने पर पुलिस ने 9 जाट रेजीमेंट से संपर्क किया। रेजीमेंट के जवान मेरठ पहुंचे और गंगानगर थाने से बच्चों को उन्हें सौंप दिया।
फौजी की पत्नी की ‘प्रेम कथा’ रामकथा से शुरू हुई और अंत भी सनसनीखेज हुआ है। खुद पर खतरा मंडराया तो प्रेमी ने फौजी को जान से मारने के लिए साजिश रची। इससे पहले कि 31 मार्च को फौजी का रिटायरमेंट होता, आरोपी ने अपने दोस्त के संग मिलकर फौजी पर हमला करा दिया। फौजी की हालत अभी गंभीर बनी है।
पुलिस ने फौजी पर हमले के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी रोहित शर्मा और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी मुबारिकपुर खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही गंगानगर पुलिस ने उसको कस्टडी में लिया है। तीनों आरोपियों को गंगानगर पुलिस ने जेल भेज दिया।